'क्रिकेट अब बचा नहीं...' बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर ने BCB को सर्कस बता दिया
पूर्व क्रिकेटर Aftab Ahmed ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी पर निराशा जताई है. उन्होंने ये तक कह दिया कि बांग्लादेश में क्रिकेट नहीं हो रहा, यहां सर्कस चल रहा है.

बांग्लादेश क्रिकेट में बहुत उथल-पुथल मचा है. खेल से ज्यादा ऑफ फील्ड ड्रामा चल रहा है. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर अफताब अहमद (Aftab Ahmed) काफी निराश हैं. उन्होंने अपना फस्ट्रेशन निकालते हुए ये तक कह दिया कि बांग्लादेश का सबसे बड़ा सर्कस उसका क्रिकेट बोर्ड और इसमें शामिल लोग हैं.
अफताब ने क्या कहा?देश में क्रिकेट मैच नहीं चल रहे, लेकिन क्रिकेट चर्चा में है. कारण है मिसमैनेजमेंट, पेमेंट विवाद और लगातार चल रही कंट्रोवर्सीज. अफताब ने बताया कि इसके कारण लोगों को वहां की क्रिकेट पॉलिटिक्स में खूब रुचि हो गई है. उन्होंने यूएसए के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया,
मैं यूएसए में पिछले तीन साल से रह रहा हूं. लेकिन, मुझे अब तक नहीं पता कि क्रिकेट बोर्ड कहां पर है. मैं हर दिन क्रिकेट के लिए काम करता हूं. लेकिन, फिर भी मुझे नहीं पता कि यूएसए क्रिकेट बोर्ड का लोकेशन क्या है? उनके मेंबर्स की तो बात ही छोड़ दीजिए.
उन्होंने आगे कहा,
आप कह सकते हैं कि ये मेरा फेल्यर है कि मैं ये नहीं जानता. लेकिन, बांग्लादेश में लोगों को इस फेल्यर से नहीं गुजरना पड़ता. आपको पता है क्यों? क्योंकि अगर आपको नहीं पता होगा, आपको मीडिया इन्फॉर्म कर देगी. अगर आप नहीं जानना चाहोगे तो वो ये इंश्योर कर देंगे कि आप जान जाओ. उसको लगातार बढ़ा-चढ़ाकर बताकर. यहां क्रिकेट नहीं हो रहा, सर्कस चल रहा है. मैं आप सभी को इस सर्कस को देखने की अपील करता हूं.
ये भी पढ़ें : विराट कोहली से तुलना पर नाराज हुए बाबर आजम, पत्रकार ने ऐसा क्या पूछ लिया?
NSC ने क्रिकेट बोर्ड को कर दिया है डिजॉल्वबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का विवाद हाल ही में काफी बढ़ गया है. नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (NSC) ने हाल ही में अमीनुल इस्लाम बुलबुल की अगुवाई वाली क्रिकेट बोर्ड को डिजॉल्व कर दिया है. काउंसिल का मानना है कि 2025 में हुए बोर्ड के चुनाव में काफी गड़बड़ी हुई थी. ऐसा नहीं है कि काउंसिल ने अपने अधिकारों से आगे बढ़कर कार्रवाई की है. लेकिन, इसकी टाइमिंग और फैसले कई सवाल उठा रहे हैं.
काउंसिल ने हाल ही में तमीम इकबाल की अगुवाई वाली 11 सदस्यीय एड-हॉक कमिटी बनाई है. इस कमिटी के कई सदस्यों का पॉलिटिकल कनेक्शन रहा है. इसके कारण क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन में बाहरी इन्फ्लूएंस का खतरा भी बढ़ गया है.
अफताब ने कॉमेंट करते हुए ये तक कह दिया है कि अगर आप 2000 बांग्लादेशी टका लगाकर भी टिकट खरीदेंगे तो ये बर्बाद नहीं होगा. क्योंकि जिस तरह का सर्कस क्रिकेट बोर्ड में चल रहा है वो देखने में मजा ही आएगा.
वीडियो: अगर ICC ने पाकिस्तान का बॉयकाट किया, तो क्या बांग्लादेश भी उसे दगा देगा?

