The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BAN vs PAK 3rd ODI Salman century in vain as Bangladesh holds nerve to seal series victory

पाकिस्तान टीम ने जिन्हें भाई बताया था, उसी बांग्लादेश से 11 साल बाद ODI सीरीज हारे

291 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. पहले 3 ओवर में टीम को 3 बड़े झटके लगे. साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान और माज सदाकत टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे.

Advertisement
BAN vs PAK 3rd ODI Salman century in vain as Bangladesh holds nerve to seal series victory
पहले दो मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता था. (फोटो- AP)
pic
प्रशांत सिंह
16 मार्च 2026 (अपडेटेड: 16 मार्च 2026, 08:36 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बाइलेट्रल सीरीज का तीसरा वनडे हरा दिया है (Bangladesh defeats Pakistan). इसी के साथ T20 World Cup से बाहर की गई बांग्लादेश की टीम ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. मीरपुर में खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम 11 रनों से हार गई. बांग्लादेश ने 11 साल बाद पाकिस्तान को किसी ODI सीरीज में हराया है.  

पहले दो मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता था. निर्णायक मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.

बांग्लादेश की बढ़िया बैटिंग

बांग्लादेश ने बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए. ओपनर तंजीद हसन ने शानदार खेल दिखाया और अपना पहला वनडे शतक लगाया. तंजीद ने 107 रनों की पारी खेली. उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए. पहले विकेट के लिए तंजीद ने सैफ हसन के साथ 105 रन की साझेदारी की. सैफ ने 36 रनों की पारी खेली.

पारी के 37वें ओवर में अबरार अहमद की गेंद पर तंजीद कैच आउट हो गए. इसके बाद लिटन दास ने 41 और तौहीद हृदय ने नॉट आउट 48 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के हरिस रऊफ ने 52 रन देकर 3 विकेट लिए.

शुरू से ही लड़खड़ाई पाकिस्तान

291 रनों के टारगेट को चेज करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही. पहले 3 ओवर में टीम को 3 बड़े झटके लगे. साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान और माज सदाकत टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे. तस्कीन अहमद ने 2 और नाहिद राणा ने एक विकेट लिया.  

14वें ओवर में राणा ने गाजी घोरी का विकेट लेकर पाकिस्तान का स्कोर 67 रन पर 4 विकेट कर दिया. टीम पर स्कोरबोर्ड का प्रेशर था, तभी क्रीज पर आए सलमान आगा ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 98 गेंदों पर 106 रन बनाए. 9 चौके और 4 छक्के लगाकर मैच को आखिर तक ले गए. लेकिन तस्कीन अहमद ने पारी के 48वें ओवर में आगा को भी आउट कर दिया.

आगा के अलावा साद मसूद ने 38 और अब्दुल समद ने 34 रनों की पारी खेली. शाहीन अफरीदी ने 49वें ओवर में दो छक्के लगाकर टीम को कुछ उम्मीद दी. पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे. लेकिन अफरीदी आखिरी ओवर में 37 रन बनाकर आउट हो गए. और पाकिस्तान 11 रनों से मैच हार गया.

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 और मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लिए. मैच में शानदार पारी के लिए तंजीद हसन को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. वहीं नाहिद राणा के साथ उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉड भी दिया गया.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

Advertisement

Advertisement

()