The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar dismisses mental barrier talks as Pakistan's batting woes continue

‘बैटिंग यूनिट पर मेंटल प्रेशर…’, बाबर आजम ने नाहिद राणा को लेकर बुरा कहा!

मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की पूरी टीम 232 रनों पर सिमट गई. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 110 रन पर 3 विकेट खोकर 156 रनों की बढ़त बना ली है.

Advertisement
pic
17 मई 2026 (पब्लिश्ड: 10:12 PM IST)
Babar dismisses mental barrier talks as Pakistan's batting woes continue
बाबर आजम ने पहली इनिंग में 68 रनों की पारी खेली. (फोटो- AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने टेस्ट फॉर्मेट में टीम की घटिया परफॉर्मेंस को डिफेंड किया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान टीम की बैटिंग यूनिट पर कोई मेंटल प्रेशर नहीं है. बाबर ने बांग्लादेश के पेसर नाहिद राणा के सामने खेलने को लेकर भी खुलकर बात की है.

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की पूरी टीम 232 रनों पर सिमट गई. दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 110 रन पर 3 विकेट खोकर 156 रनों की बढ़त बना ली है.

बाबर आजम इस मैच में अपनी टीम के इकलौते हाफ-सेंचुरी स्कोरर रहे. उन्होंने 68 रनों की पारी खेली. उनके अलावा पाकिस्तान को कोई भी बैटर पहली इनिंग में 38 से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाया. दिन के खेल बाद बाबर ने कहा,

"हम बहुत समय से क्रिकेट खेल रहे हैं. मुझे नहीं लगता कि कोई मेंटल बैरियर है. हम बस बैटिंग में सही तरीके से एक्जीक्यूट नहीं कर पा रहे हैं. हमने छोटी-छोटी पार्टनरशिप की, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में बड़ी साझेदारियां चाहिए होती हैं."

पाकिस्तान ने हाल के 10 टेस्ट मैचों में से 6 हारे हैं. ज्यादातर हार की वजह बैटिंग कोलैप्स, यानी एक के बाद एक विकेट गिरना रहा है. बांग्लादेश की बॉलिंग यूनिट ने  सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सधी हुई लाइन और लेंथ दिखाई. और पाकिस्तान को सस्ते में समेट दिया.

बाबर ने आगे बताया कि उनके और सलमान अली आगा के विकेट गिरने के बाद टीम बड़ी पार्टनरशिप नहीं बना पाई. उन्होंने कहा,

"टेस्ट क्रिकेट में दो-तीन अच्छी पार्टनरशिप की जरूरत होती है. बैटिंग यूनिट को जिम्मेदारी लेनी होगी. हमें थोड़ा दर्द सहकर खेलना होगा. समस्या ये है कि एक विकेट गिरते ही आगे के विकेट भी जल्दी गिर जाते हैं. फिर टीम उबर नहीं पाती. हमें इसे समझना और सुधारना होगा."

बाबर ने कहा कि इस मैच में भी पाकिस्तान कुछ समय तक अच्छी स्थिति में नजर आ रहा था, लेकिन एक पार्टनरशिप टूटते ही पुरानी वाली समस्या आ गई. बाबर ने टीम की तैयारी के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी आपस में बात कर रहे हैं. कोचिंग स्टाफ भी चर्चा कर रहा है कि फोकस कैसे बनाए रखें. उन्होंने बताया,

"जब कोई बैटर आउट होता है तो नया बल्लेबाज या सेट बल्लेबाज और ज्यादा एकाग्रता से खेलें, यही हम कोशिश कर रहे हैं."

नाहिद राणा पर बाबर

बांग्लादेश के पेसर नाहिद राणा ने हाल के मैचों में पाकिस्तान के बैटर्स और बाबर को भी परेशान किया है. राणा ने अब तक तीन टेस्ट में बाबर को तीन बार आउट किया है. दो बार रावलपिंडी में और एक बार सिलहट में. लेकिन बाबर ने कहा कि राणा को अनप्लेबल नहीं माना जा सकता. बाबर बोले,

"नहीं, मुझे नहीं लगता कि वो अनप्लेबल है. वो अभी रेड बॉल क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक है. लेकिन हर टीम के पास 140-150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाले गेंदबाज होते हैं. हमें इन चीजों को हैंडल करना सीखना है. मैं अपना नैचुरल गेम खेलने की कोशिश करता हूं. कभी रन बन जाते हैं, कभी विकेट गिर जाता है."

बाबर ने राणा की तारीफ भी की. उन्होंने कहा,

"वो बहुत टैलेंटेड है. उसकी मेन खूबी स्पीड है. उसका कंट्रोल भी हर दिन बेहतर हो रहा है. मैं उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम सीरीज बचाने के लिए खेल रही है. टीम इस समय बैटिंग ऑर्डर को लेकर काफी परेशान है. टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर तक कोई भी बैटर लगातार अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा है. पहली पारी में बाबर अकेले संघर्ष करते दिखे, लेकिन दूसरे एंड से किसी का साथ नहीं मिला. अब देखना होगा कि टीम दूसरा टेस्ट मैच बचा पाती है या नहीं.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

Advertisement

Advertisement

()