The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australian pacer Mitch Starc slams criticism over his delayed arrival for IPL 2026

‘गलतफहमी फैला रहे हैं…’, स्टार्क ने IPL में देरी से आने पर आलोचकों को दिया सीधा जवाब

Mitchell Starc ने साफ किया कि वो पूरी तरह फिट नहीं हैं. चोट कंधे और कोहनी में है, जिसकी वजह से वो सीजन के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पा रहे.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:22 PM IST)
Australian pacer Mitch Starc slams criticism over his delayed arrival for IPL 2026
स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी मांगी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टार्क इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए अभी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के साथ नहीं जुड़े हैं. पूर्व इंडियन क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके देरी से आने को लेकर सवाल खड़े किए थे. स्टार्क ने इसको लेकर अब साफ जवाब दिया है. ऑस्ट्रेलियन पेसर ने इंस्टाग्राम पर बताया कि कुछ लोग उनके बारे में गलत जानकारी शेयर कर रहे हैं. स्टार्क ने बिना किसी का नाम लिए अपनी चोट के बारे में जानकारी दी है. 

स्टार्क ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

“भारतीय मीडिया में कुछ लोगों ने अपनी राय और विचार शेयर किए हैं. मैं अभी भी अपने कंधे और कोहनी की चोट का रिहैब कर रहा हूं और उसे मैनेज कर रहा हूं. ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते वक्त मुझे इस चोट की पूरी गंभीरता का पता नहीं था.”

IPL में आने को लेकर स्टार्क ने कहा,

“इन लोगों ने IPL में मेरे शामिल होने को लेकर काफी बातें कही हैं. और खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी दी है, उन्हें तथ्यों की तरह पेश किया है और दावा किया है कि वो मेरे शरीर के बारे में मुझसे भी बेहतर जानते हैं.”

स्टार्क ने साफ किया कि वो पूरी तरह फिट नहीं हैं. चोट कंधे और कोहनी में है, जिसकी वजह से वो सीजन के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पा रहे. उन्होंने कहा कि ये चोट का समय टीम के लिए मुश्किल है. स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस से माफी मांगी. उन्होंने लिखा,

“मैं इस चोट और इसकी टाइमिंग को समझता हूं. ये दिल्ली टीम के लिए ठीक नहीं है. मैं टीम और फैंस से इसके लिए माफी मांगता हूं कि मैं सीजन की शुरुआत में टीम के साथ नहीं हूं.”

X
स्टार्क की इंस्टा स्टोरी.

फिर भी स्टार्क ने टीम के साथ जुड़ने की बात कही. उन्होंने लिखा,

“मैं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. मैं टीम से लगातार संपर्क में हूं और अपडेट दे रहा हूं. मैं जल्द से जल्द टीम के लिए खेलने की कोशिश करूंगा.”

दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को IPL 2026 के लिए रिटेन किया था. वो टीम के मेन पेसर हैं. लेकिन सीजन शुरू होने से पहले वो टीम के प्री-सीजन कैंप में भी नहीं पहुंचे. इसकी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने में देरी की बातें भी सामने आईं.

आकाश ने क्या कहा था?

आलोचना करने वालों में पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा भी शामिल थे. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था,

“अगर मिचेल स्टार्क भी शुरुआत में नहीं आ रहे तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्या कर रहा है? आपने जोश हेजलवुड को नहीं आने दिया, पैट कमिंस नहीं आ रहे और अब स्टार्क को भी रोक रखा है, जबकि वो पूरी तरह फिट हैं.”

आकाश चोपड़ा ने कहा कि स्टार्क ने T20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है. एशेज के बाद वो दो महीने से कोई क्रिकेट नहीं खेल रहे. फिर भी उन्हें आराम क्यों दिया जा रहा है, जबकि भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज आने वाली है.

स्टार्क ने अपनी चोट का जिक्र करके इन बातों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि चोट की पूरी जानकारी एशेज के दौरान नहीं थी. अब वो रिहैब कर रहे हैं.

स्टार्क के अलावा पेसर जॉश हेजलवुड और पैट कमिंस भी IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे. हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में हैं. जबकि कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ हैं.

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()