ऑस्ट्रेलिया ने लिया बदला! टेस्ट में तीन दिन भी नहीं टिक पाई इंडियन वीमेंस टीम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ टेस्ट मैच में शर्मनाक हार क सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women Cricket Team) को ऑस्ट्रेलिया (Austalia) के खिलाफ टेस्ट मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. पूरे मैच में भारतीय टीम बैक फुट पर रही. टीम इंडिया इस मुकाबले में 3 दिन भी नहीं टिक पाई. भारत ने जैसे-तैसे करके पारी की हार टाली. टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इंडिया वीमेंस क्रिकेट टीम को 10 विकेट से हराया.
पेस बॉलिंग के आगे घुटने टेकेभारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के आगे सेरेंडर कर दिया. मेजबान टीम की बॉलर्स ने धुआंधार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बैटर्स को टिकने नहीं दिया. पहली पारी में टीम इंडिया 198 रनों पर सिमट गई. भारत की फर्स्ट इनिंग्स में जेमिमा रोड्रिग्स टॉप स्कोरर रहीं. उन्होंने 52 रन बनाए. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 35 और काशवी गौतम ने 34 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एनाबेल सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. उनके अलावा लूसी हैमिल्टन ने 3 खिलाड़ियों को आउट किया.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 323 रनऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में खराब शुरुआत की. उसके 2 विकेट सिर्फ 31 रनों पर गिर गए. तब ऐसा लगा कि भारतीय टीम कुछ कमाल करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. मिडिल ऑर्डर में एलिस पैरी और एनाबेल सदरलैंड ने जबरदस्त बैटिेंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिलाई. पैरी 76 रन बनाकर आउट हुईं. वहीं, सदरलैंड ने 129 रनों की पारी खेली. इन दौनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए. भारत की ओर से सबसे सफल बॉलर सायली सतघरे रहीं, उन्होंने 4 विकेट लिए.
ये भी पढ़ें: सबक नहीं सीख रहे आमिर, फाइनल में की न्यूजीलैंड के जीतने की भविष्यवाणी
दूसरी पारी में बिखर गई टीम इंडियाऑस्ट्रेलिया की पहली बारी के आधार पर भारतीय टीम 125 रनों से पीछे थी. टीम इंडिया जब दूसरी इनिंग्स में बैटिंग करने उतरी, तो उम्मीद थी कि वह काउंटर अटैक करेगी. पहली पारी में असफल रहीं भारतीय बैटर दूसरी इनिंग्स में शानदार बैटिं करेंगी. लेकिन, दूसरी पारी में भारतीय टीम की हालत और भी खराब हो गई.
ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन बॉलिंग के आगे सिर्फ प्रतिका रावल ही टिक पाईं. उन्होंने 63 रन बनाए. उनके अलावा, लोअर ऑर्डर में स्नेह राणा ने 30 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की बॉलिंग का कहर कुछ ऐसे टूटा कि टीम इंडिया की 6 बैटर दहाई के अंक में नहीं पहुंच पाईं. दूसरी पारी में टीम इंडिया 149 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लूसी हैमिल्टन ने एक बार फिर बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए.
10 विकेट से जीती ऑस्ट्रेलियाई टीमभारत ने ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 25 रनों का टारगेट दिया. पारी का आगाज करने आईं जॉर्जिया वॉल और फीबी लिचफील्ड ने कोई अनहोनी नहीं होने दी. दोनों ने संभलकर खेलते हुए ये आसान टोटल हासिल कर लिया. जॉर्जिया 16 और लिचफील्ड 11 रन बनाकर नॉट आउट रहीं. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता.
ऑस्ट्रेलिया में जीत का इंतजार बढ़ाइंडियन वुमेन क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर आज तक कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है. भारतीय महिला टीम ने साल 1977 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेला था. तब से लेकर अब तक टीम इंडिया यहां पर 7 टेस्ट मैच खेल चुकी है. इस दौरान उसे 5 मैचों में हार मिली, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे. वहीं, अगर ओवर ऑल टेस्ट आंकड़ों की बात करें, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अब तक 12 मैच खेले गए हैं. जिनमें ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते और एक हारा है. शेष मुकाबले ड्रॉ रहे.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

.webp?width=60)

