The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australia players to not leave IPL for Pakistan ODIs

पाकिस्तान सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स IPL नहीं छोड़ेंगे, बोर्ड ने साफ किया

IPL का फाइनल 31 मई को है, इसलिए दोनों इवेंट आपस में टकरा रहे थे. अब CA ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी IPL में ही रहेंगे और अपनी फ्रेंचाइजी के मैचों को पूरा करेंगे.

Advertisement
pic
7 मई 2026 (पब्लिश्ड: 05:04 PM IST)
Australia players to not leave IPL for Pakistan ODIs
फिलहाल करीब दर्जन भर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL खेल रहे हैं. (फोटो- Getty)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 खत्म होने में 3 हफ्ते का समय है. टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के कई प्लेयर्स कमाल की परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने एक बड़ा फैसला लिया है. पाकिस्तान से होने वाली ODI सीरीज के लिए IPL खेल रहे प्लेयर्स को बोर्ड ने छूट दी है. ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स अपने IPL के कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे. वो बीच में इसे छोड़ कर नहीं जाएंगे.  

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार, 7 मई को तीन ODI मैचों की सीरीज की घोषणा की. मैच 30 मई, 2 जून और 4 जून को खेले जाएंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेंगे.

लेकिन IPL का फाइनल 31 मई को है, इसलिए दोनों इवेंट आपस में टकरा रहे थे. अब CA ने साफ कर दिया कि खिलाड़ी IPL में ही रहेंगे और अपनी फ्रेंचाइजी के मैचों को पूरा करेंगे.

कौन-कौन से खिलाड़ी IPL में हैं?

फिलहाल करीब दर्जन भर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी IPL खेल रहे हैं. इनमें शामिल हैं पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया के ODI कप्तान), मिचेल मार्श (जो कमिंस के इंजरी के समय कप्तानी कर चुके हैं), ट्रेविस हेड, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनोली, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिस, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, और मैथ्यू शॉर्ट.

IPL का लीग स्टेज 24 मई को खत्म हो जाएगा. उस समय तक छह टीमें बाहर हो जाएंगी. लेकिन कमिंस, हेड, हेजलवुड, टिम डेविड जैसे स्टार प्लेयर्स वाली टीमें प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी फाइनल तक रुकेंगे.

क्रिकबज ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के टीम मैनेजमेंट से संपर्क किया, जो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं. दोनों फ्रैंचाइजी ने साफ कहा कि उनके सभी खिलाड़ी, खासकर ऑस्ट्रेलियाई, अपना-अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करेंगे. बीच में कोई टूर्नामेंट छोड़कर नहीं जाएगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम भी नहीं चुनी है. हो सकता है कि वो ऐसे खिलाड़ियों को चुने जो IPL से पहले ही फ्री हो गए हों.

ये ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान में मार्च-अप्रैल 2022 के बाद पहली ODI सीरीज होगी. इस साल जनवरी-फरवरी में टीम T20 सीरीज खेलने पाकिस्तान गई थी. ये सीरीज पाकिस्तान ने 3-0 से जीती थी.

वीडियो: पंजाब किंग्स की यह कमजोरी क्या श्रेयस अय्यर को खिताब से कर देगी दूर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()