The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Australia out of world cup Srilanka Pathum Nissanka hit century t20 world cup

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर? निसांका ने सेंचुरी ठोक श्रीलंका को सुपर-8 में पहुंचाया

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया. इस दौरान श्रीलंकाई ओपनर Pathum Nissanka ने सेंचुरी लगाकर मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2026, 10:52 PM IST)
Pathum Nissanka, SL vs Aus, T20 World Cup 2026
पथुम निसांका ने ऑस्ट्रेलिया के ख‍ि‍लाफ 100 रन से हराया. (फोटो-AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

क्या माइटी ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गया? 2021 की चैंपियन टीम की लगातार दूसरी हार के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने की संभावना प्रबल हो गई है. पहले जिंबाब्वे ने 23 रनों से कंगारुओं को रौंद दिया. इसके बाद, अब मेजबान श्रीलंका ने 8 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराकर उनके आगे की राह मुश्किल कर दी है. ऑस्ट्रेलिया को अब सिर्फ ओमान से भ‍िड़ना है. लेकिन, सुपर-8 में पहुंचने के लिए उन्हें अगर-मगर की गणि‍त का सहारा लेना पड़ सकता है.

हेड-मार्श ने दिलाई थी शुरुआत

पल्लेकेल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सुपर-8 में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ट्रेविस हेड (56) और मिचेल मार्श (54) ने महज 8 ओवर में 104 रन ठोक दिए थे. लेकिन, इसके बाद जैसे ही हेड को दुषण हेमंता ने फंसाया एक-एक कर कंगारु ढेर हो गए. कप्तान मार्श के आउट होने के बाद कोई भी ऑस्ट्रेलियन बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका. 17वें ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने लगभग 170 रन बना लिए थे. लेकिन, इसके बावजूद टीम 181 रन ही बना सकी. इस दौरान अंतिम ओवर्स में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने सटीक बॉलिंग कर मैच पर पकड़ बना ली. 

ये भी पढ़ें : 'सरेंडर में मजा है...', पाकिस्तान की हार पर सेना के दिग्गज ने शहबाज़ शरीफ की मौज ले ली

निसांका ने एकतरफा कर दिया मैच

इसके जवाब में ओपनर पथुम निसांका ने अकेले नाबाद 100 रन ठोककर मैच को श्रीलंका की झोली में डाल दिया. उन्होंने 52 गेंदों की पारी में 10 चौके और 5 छक्के लगाए. उनके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. इसके दम पर श्रीलंका ने महज 18 ओवर में मैच को एकतरफा अंदाज में खत्म कर दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस को केवल दो सफलताएं मिलीं. उनके अलावा कोई भी बॉलर प्रभाव‍ित नहीं कर सका.

क्या है ग्रुप का गण‍ित?

ऑस्ट्रेलिया को अब सुपर-8 में जाने के लिए सबसे पहले ये मनाना होगा कि 17 फरवरी को जिंबाब्वे आयरलैंड के ख‍िलाफ मुकाबला हार जाए. वहीं, ओमान के ख‍िलाफ कंगारू एक बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रहें. तभी नेट रन रेट की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया आयरलैंड और जिंबाब्वे के बराबर आ सके. अगर जिंबाब्वे आयरलैंड को हराने में सफल रहती है तो ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो जाएगा.

वीडियो: उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()