इंडियन क्रिकेट टीम के लिए साल की शुरुआत टी20 सीरीज में जीत के साथ हुई थी. टीम नेश्रीलंका को 2-0 हराकर शानदार आगाज़ किया था. लेकिन नए साल में वनडे क्रिकेट कासफ़र हार के साथ शुरू हुआ है. 2020 की पहली वनडे सीरीज के पहले मैच में टीम इंडियाको करारी हार मिली है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले कोऑस्ट्रेलिया ने पूरे दस विकेटों के अंतर से जीत लिया है. ये मैच एकतरफा साबित हुआ.अपनी सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन के साथ खेलने उतरी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया केसामने बेबस साबित हुई. टीम की इस करारी हार की मुख्य वजहें ये रहीं-1. पहले मोर्चे पर पहली हारमैच की शुरुआत से पहले टॉस हुआ. सिक्का उछला और गिरा कंगारुओं के पाले में. टॉसजीतने के तुरंत बाद कंगारू कैप्टन आरोन फिंच ने इंडिया को बैटिंग का न्यौता देदिया. ओस की वजह से गेंद फिसलती है. इसलिए रन चेज करना ज्यादा आसान होता है.India Vs Australia Toss (फोटो क्रेडिट, स्क्रीनग्रैब)विराट कोहली ने भी कहा कि वे भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेते. पहलेमोर्चे पर पिछड़ने के बाद टीम को झटका तब लगा, जब पहले ओवर में जीवनदान लेने के बादभी रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बना पाने में नाकाम रहे.2. विराट कोहली का बैटिंग नंबरइंडिया इस मैच में तीन स्पेशलिस्ट ओपनर्स के साथ खेल रही थी. रोहित शर्मा, केएलराहुल और शिखर धवन एक साथ टीम में शामिल किए गए थे. ऐसे में कप्तान कोहली नंबर तीनकी बजाय चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए. कोहली सिर्फ 16 रन बना पाए. इंडिया की बैटिंगके दौरान ये बात चर्चा में भी रही.चौथे नंबर पर कोहली का हालिया रिकॉर्ड बहुत ही निराशाजनक रहा. चौथे नंबर पर कोहलीकी पिछली सात पारियों का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. 9,4,3,11,12,7 और 16 रनों कास्कोर कोहली के पूरे कैरियर से कतई मेल नहीं खाता.3. फ़ेल हुआ मिडल ऑर्डररोहित शर्मा के आउट होने के बाद धवन और राहुल ने 121 रनों की पार्टनरशिप की. राहुलका विकेट गिरने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ लगातार अंतराल पर वापस लौटे. ऋषभ पंत केपास लंबी पारी खेलकर खुद को साबित करने का मौका था. लेकिन उन्होंने एक बार फिर सेनिराश किया. विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के फ़ेल होने के बाद पंत क्रीज़ पर टिकनेका दम नहीं दिखा पाए. धोनी वर्ल्ड कप के बाद से टीम से बाहर हैं.Australia के खिलाफ बैटिंग करते Rishabh Pantपंत को धोनी के विकल्प के तौर पर लगातार मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन वे भरोसा जीतपाने में लगातार नाकाम रहे हैं. अब टीम को नए ऑप्शन्स की तलाश करने चाहिए. वो तोभला हो निचले क्रम के बल्लेबाजों का, जिनके भरोसे टीम 255 तक भी पहुंच पाई.4. बेदम गेंदबाजीवानखेड़े में 255 के स्कोर का बचाव करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन इंडिया के पासबुमराह और शामी की जोड़ी थी. स्पिन में कुलदीप यादव का साथ था. टीम इंडिया नेशार्दुल ठाकुर को भी मौका दिया था. लेकिन टीम की गेंदबाजी कंगारू बल्लेबाजों केसामने फ़ेल हो गई. बुमराह और शामी ने 7 से ऊपर की रन रेट से रन खरचे. शार्दुल के 5ओवर में 43 रन बने. टीम इंडिया के खाते में एक भी विकेट नहीं आया.वहीं ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग का कोई जवाब नहीं था. वॉर्नर और फिंच की जोड़ी नेकंगारू की पारी की शुरुआत की और विजयी रन बनाने तक टिके रहे. दोनों ने मिलकर पहलेविकेट के लिए नाबाद 258 रन जोड़े. ये वनडे में इंडिया के ख़िलाफ़ किसी भी विकेटविकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है.Indian Cricket Team के खिलाफ Century मारने वाले David Warner और Aaron Finchपहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया के पत्ते खोल दिए हैं. टीम इंडिया के इतनेसारे लूपहोल्स उभर कर सामने आए कि संभलने का मौका ही नहीं मिला.कंगारू टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की लीड ले चुकी है. तीन मैचों की सीरीज कादूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा. देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया अपनीकमजोरियों से पार पा पाती है या नहीं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो : क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की किस बात को धोनी अब तक नहीं भूल पाए हैं?