The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Auqib Nabi excluded from Delhi Capitals team IPL 2026 first match against LSG

जिस आकिब नबी के लिए DC ऑक्शन में लड़ गई, उसे पहले ही मैच में बेंच किया

दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले ने फैन्स को चौंका दिया. टीम आकिब नबी को लेकर ऑक्शन में जिस तरह से लड़ी थी, वो देखते हुए सभी को ये लगा था कि टीम पहले ही मैच से उन्हें मौका देगी.

Advertisement
pic
1 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:15 PM IST)
Auqib Nabi excluded from Delhi Capitals team IPL 2026 first match against LSG
जम्मू कश्मीर के बारामुला से आने वाले इस पेसर ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 10 मैच में 60 विकेट लिए थे. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आकिब नबी. IPL 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में बारामुला के इस पेसर को लेकर बिडिंग वॉर देखने को मिला था. फाइनली दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उन्हें अपने साथ साइन किया. 8 करोड़ 40 लाख रुपये में. ऐसा होना भी था, क्योंकि आकिब लगातार डोमेस्टिक क्रिकेट में टॉप नॉच परफॉर्म कर रहे थे. IPL से पहले सभी को लगा कि वो पहले ही मैच से DC के लिए खेलेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जब दिल्ली की टीम शीट सामने आई, तो सभी को झटका लगा. आकिब नबी को टीम में शामिल ही नहीं किया गया.

दिल्ली और लखनऊ के बीच इस मैच में LSG के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता. और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. दिल्ली की टीम दो इंडियन पेसर्स के साथ उतरी. एक टी नटराजन. और दूसरे मुकेश कुमार. DC ने आकिब की जगह मुकेश को मौका दिया. ऐसा क्यों किया गया इस बात का जवाब तो शायद मैच के बाद मिलेगा. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल से ये सवाल पूछा जा सकता है. नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये सवाल उठेगा.

दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले ने फैन्स को चौंका दिया. टीम आकिब नबी को लेकर ऑक्शन में जिस तरह से लड़ी थी, वो देखते हुए सभी को ये लगा था कि टीम पहले ही मैच से उन्हें मौका देगी.

जम्मू कश्मीर के बारामुला से आने वाले इस पेसर ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 10 मैच में 60 विकेट लिए थे. उनका एवरेज 12 के आसपास रहा. पिछले सीजन रणजी में उन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए थे. वो भी 13.93 के एवरेज से. आकिब की इस गॉड लेवल बॉलिंग के दम पर जम्मू ने पहली बार रणजी टाइटल जीता था.

LSG ने मयंक को नहीं खिलाया

LSG के पेसर मयंक यादव IPL 2025 में चोट के चलते नहीं खेल पाए थे. वो पूरा सीजन बाहर थे. IPL 2026 से पहले उन्होंने अपनी फिटनेस पर खूब काम किया. फिट होकर टीम में वापस आए. सीजन से पहले उन्होंने खुद कहा कि वो फिट हैं, और टीम के लिए परफॉर्म करने को तैयार हैं. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सीजन के पहले मैच में उन्हें टीम में ही जगह नहीं मिली.

लखनऊ की टीम ने तीन इंडियन पेसर को जगह दी. मोहसिन खान, मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव. लेकिन टीम ने मयंक यादव को इग्नोर कर दिया. इसका क्या कारण है, ये अभी साफ नहीं है.

वीडियो: रणजी ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन के बाद आकिब नबी को मिलेगी टीम इंडिया में जगह?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()