पूर्व क्रिकेटर ने बनाया पाकिस्तानी टीम का मजाक, बोले- 'उन्हें तो इंडिया B भी हरा दे...'
पाकिस्तान का अगला मुकाबला 14 सितंबर को भारत के खिलाफ है. इस मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन (Atul Wasssan) ने बड़ा बयान दिया है.
.webp?width=210)
एशिया कप में पाकिस्तानी टीम अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है. 12 सितंबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने ओमान को 93 रनों से हरा दिया. हालांकि इस मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों के प्रदर्शन को लेकर काफी सवाल भी उठे. अब पाकिस्तान का अगला मुकाबला 14 सितंबर को भारत के खिलाफ है. इस मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन (Atul Wasssan) ने बड़ा बयान दिया है.
वासन के मुताबिक इस पाकिस्तानी टीम पर टीम इंडिया की मेन टीम तो छोड़िए, B टीम भी भारी पड़ जाएगी. वासन ने CNN-News18 से बात करते हुए कहा,
वासन ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया को खेलते देख उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस नहीं हो रही. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें: एशिया कप में पाकिस्तान की एकतरफा जीत, ओमान को 93 रनों से हरा दिया
पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला भी वासन की इस बात से सहमत नज़र आए. उन्होंने कहा,
चावला ने आगे कहा,
बताते चलें कि पाकिस्तानी टीम ने ओमान को हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है. ऐसे में फैन्स को उम्मीद है कि 14 सितंबर को होने वाला भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला काफी रोमांचक होगा.
वीडियो: एशिया कप के लिए पाकिस्तानी टीम का एलान, बाबर-रिजवान के साथ क्या खेल हो गया?

.webp?width=60)

