The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asif Ali And Fareed Ahmad Punished For Breaching ICC Code Of Conduct And Fined 25% Of Their Match Fees

बीच मैदान अफ़ग़ान प्लेयर से भिड़े आसिफ अली को ICC ने क्या सजा सुनाई?

अफ़ग़ान प्लेयर को भी मिली सजा.

Advertisement
Fareed Ahmed, Asif Ali
फरीद अहमद, आसिफ अली (फोटो: ट्विटर)
pic
निहारिका यादव
9 सितंबर 2022 (Updated: 9 सितंबर 2022, 08:18 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ICC ने पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली (Asif Ali) और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाड़ी फरीद अहमद (Fareed Ahmed) पर फाइन लगाया है. ICC ने ये एक्शन 7 सितंबर, 2022 को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों प्लेयर्स के बीच पिच पर हुए विवाद के लिए लिया है.

दरअसल, एशिया कप 2022 के सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान को एक विकेट से हराया था. इस मैच में जीत-हार के साथ बहुत कुछ हुआ. मैच इतना टेंस हो गया कि पाकिस्तानी बैटर आसिफ अली और अफ़ग़ानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई.

ये वाकया तब हुआ जब पाकिस्तान की टीम 130 रन के लक्ष्य को चेज कर रही थी. मामूली से दिख रहे इस लक्ष्य को चेज करने में पाकिस्तानी टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी. लेकिन अंत में पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह ने दो छक्के जड़ टीम को जीत दिला दी.

इस हाई वोल्टेज मुकाबले के 19वें ओवर में पाकिस्तान की ओर से आसिफ अली क्रीज पर थे. वहीं बोलिंग तेज गेंदबाज फरीद अहमद कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर आसिफ ने एक बेहतरीन छक्का जड़ा दिया. लेकिन अगली ही गेंद पर फरीद ने उन्हें करीम के हाथों कैच आउट करा दिया. उनके आउट होते ही अफ़ग़ानिस्तान की जीत की उम्मीदें जग गई. और ऐसे में विकेट लेने के बाद फरीद ने आसिफ के सामने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया.

ये बात पाकिस्तानी बल्लेबाज़ आसिफ अली को कुछ खास पसंद नहीं आई. बस फिर क्या था, आसिफ अली ने तुरंत ही अपना आपा खो दिया. पहले तो आसिफ ने फरीद को धक्का दिया और बाद में उन्हें बल्ले से मारने की कोशिश भी की. जिसके बाद बाकी खिलाड़ियों और अंपायर ने आकर बीच बचाव किया.

अब ICC ने दोनों को ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल एक के उल्लंघन के लिए दंडित किया है. इस जोड़ी पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है.

आसिफ अली ने खिलाड़ियों और खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ के लिए ICC कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन किया है. जो ‘अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे का उपयोग करने’ से संबंधित है. जबकि फरीद ने अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लंघन किया है. जो संबंधित है ‘एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक खिलाड़ी, खिलाड़ी सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करने से.’

बता दें दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया है. 

विराट कोहली ने तीन साल का इंतजार खत्म कर जड़ा 71वां शतक

Advertisement

Advertisement

()