The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • asian games 2023 gold for india in Womens compund archery event

Asian Games में लड़कियों ने धनुष-बाण चला सोना बरसा दिया, सुबह-सुबह देश को एक और गोल्ड

Asian Games 2023 में 5 अक्टूबर को भारत को एक और Gold medal मिला है. इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की कुल संख्या 19 पहुंच चुकी है.

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 10:46 AM IST)
Gold medal, asian games, archery
भारत को मिला एक और गोल्ड मेडल (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. एशियन गेम्स के 12वें दिन यानी 5 अक्टूबर को भारत को एक और गोल्ड मेडल (Gold medal) मिला है. ये गोल्ड भारत को वुमेंस कंपाउंड आर्चरी टीम ने दिलाया. इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की कुल संख्या 19 पहुंच चुकी है.

भारतीय वुमेंस कंपाउंड आर्चरी टीम ने चीनी ताइपे को फाइनल मुकाबले में मात दी. ज्योति वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने 230-229 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. भारत ने अब तक 82 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 19 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. ये इंडिया का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. इससे पहले भारत ने 2018 एशियन गेम्स में 70 मेडल जीते थे.

ये भी पढ़ें:Asian Games में भारतीय खिलाड़ियों ने तोड़े रिकॉर्ड, सुबह-सुबह एक और गोल्ड मिल गया

हालांकि 5 अक्टूबर की सुबह बैंडमिंटन मुकाबले में पीवी सिंधु अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गईं. इससे पहले 11वें दिन यानी 4 अक्टूबर को भारत ने तीन गोल्ड जीते. वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता. नीरज और किशोर ने गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिए. नीरज ने 88.88 मीटर के साथ लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता. जबकि किशोर ने 87.54 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो करते हुए सिल्वर मेडल जीता. वहीं भारतीय मेंस 400 मीटर रिले टीम ने पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

इससे पहले 4 अक्टूबर को आर्चरी में मिक्स्ड टीम ने दिन का पहला गोल्ड देश के नाम किया था. भारतीय टीम ने कोरिया के तीरंदाजों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले की जोड़ी ने आर्चरी में भारत के लिए ये गोल्ड अपने नाम किया. फाइनल में भारतीय जोड़ी को साउथ कोरिया से कड़ी टक्कर मिली. लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले को 159-158 के करीबी अंतर से अपने नाम कर लिया.

वीडियो: सिद्धार्थ सिंह MMA एशियन गेम्स 2023 से मेडल लेकर आएंगे

Advertisement

Advertisement

()