अफगानिस्तान ये बड़ी गलती कर Asia Cup से बाहर, किसी को विश्वास नहीं हो रहा!
Asia Cup: अफगानिस्तान के कोच ने गलती मानी, एक्सपर्ट भड़क उठे...
.webp?width=210)
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan). श्रीलंका के खिलाफ मैच में अफगानिस्तान को 2 रन से हार का सामना करना पड़ा. टीम एशिया कप से भी बाहर हो गई है. मगर इसके पीछे इतनी बड़ी भूल है कि विश्वास नहीं होता. टीम के बाहर होने के पीछे खुद की एक बड़ी गलती रही. अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट (Jonathan Trott) ने भी इस बात को स्वीकार किया है. जिसके बाद पूर्व इंडियन क्रिकेटर्स ने उनकी क्लास लगाई है.
दरअसल अफगानिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच बड़े अंतर से हार चुकी थी. ऐसे में टीम को सुपर-4 में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ अच्छे अंतर से जीत हासिल करनी थी. ताकि बेहतर रन रेट के आधार पर टीम क्वॉलीफाई कर सके. और टीम इसके काफी करीब पहुंचकर भी चूक गई.
दरअसल मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 291 रन बनाए. ऐसे में अफगानिस्तान के लिए इक्वेशन ये था कि वो इस लक्ष्य को 37.1 ओवर तक हासिल कर ले. 37 ओवर की समाप्ति तक अफगानिस्तान 8 विकेट खोकर 289 रन बना चुकी थी. यानी क्वॉलीफाई करने के लिए टीम को एक गेंद पर तीन रन चाहिए थे. लेकिन इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मुजीब उर रहमान कैच आउट हो गए. उनके आउट होते ही रनर स्ट्राइक पर मौजूद राशिद खान घुटनों पर बैठ गए. उन्हें और पूरी अफगानिस्तान टीम को लगा कि वो इस मैच को हार गए. और यहीं उनसे बड़ी गलती हो गई.
दरअसल 37.1 ओवर के बाद भी अफगानिस्तान के पास मैच जीतने के साथ क्वॉलीफाई करने के मौके थे. ESPNCricinfo में छपी खबर के मुताबिक यदि वो 37.2 ओवर के बाद 293, 37.3 के बाद 294, 37.5 के बाद 295, 38 ओवर के बाद 296 और 38.1 के बाद 297 तक पहुंच जाते, तो भी उनका रन रेट श्रीलंका से ऊपर हो सकता था. हालांकि, अफगानिस्तान की टीम को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी. ऐसे में आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आए फजलहक फारुकी ने गेंद को डिफेंड करना शुरू कर दिया. और इसी कोशिश में वो आउट हो गए.
अब इस बात की जानकारी नहीं होने की बात अफगानिस्तान टीम के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने भी स्वीकार की है. उन्होंने कहा कि उनकी टीम को इस बात का अंदाजा नहीं था कि 37.1 ओवर के बाद भी लक्ष्य का पीछा करना संभव है. उन्हें केवल यह पता था कि उन्हें 37.1 ओवर के भीतर ही लक्ष्य का पीछा करना होगा. 295 या 297 रन बनने का कोई बात उनको नहीं बताई गई थी.
दिग्गजों ने उठाए सवालइस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा,
वहीं वेंकटेश प्रसाद ने भी इसको लेकर ट्वीट किया. उन्होंने कहा,
बताते चलें कि इस जीत के साथ श्रीलंका ग्रुप B से एशिया कप के सुपर-4 के लिए क्वॉलीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है. इस ग्रुप से बांग्लादेश पहले ही क्वॉलीफाई कर चुकी है.
वीडियो: रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप 2023 टीम से इस खिलाड़ी के बाहर होने की कतई उम्मीद नहीं थी!

.webp?width=60)

