The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup 2023 schedule is out PCB chief Najam Sethi questions Jay Shah

जय शाह पर भड़के PCB चीफ बोले- जब पाकिस्तान में ICC टूर्नामेंट होंगे तब...

सरकार जो कहेगी, कर लेंगे!

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 06:01 PM IST)
Najam Sethi questions Jay Shah
जय शाह, नज़म सेठी (फोटो - PTI, Getty)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एशिया कप 2023. इस टूर्नामेंट को लेकर बीते कुछ महीनों से बवाल मचा हुआ है. कारण आप सबको पता ही है. पाकिस्तान के पास साल 2023 के होस्टिंग राइट्स हैं. लेकिन ACC के प्रेसिडेंट और BCCI के सेक्रेटरी जय शाह ने इंडियन टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था.

इन बीती बातों के बाद अब इस टूर्नामेंट पर नया बवाल छिड़ा है. 5 जनवरी को जय शाह ने एक ट्वीट के जरिए एशिया कप का शेड्यूल जारी किया. जिस पर PCB चीफ नज़म सेठी भड़क गए. गुस्साए सेठी ने जय शाह के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,

‘शुक्रिया जय शाह. ACC का साल 2023-24 का स्ट्रक्चर और कैलेंडर, खासतौर से एशिया कप 2023, जिसका होस्ट पाकिस्तान है, उससे संबंधित चीजें एकतरफा तरीके से पेश करने के लिए. जब आप ये सब कर ही रहे हैं, तो आप हमारे PSL 2023 का स्ट्रक्चर और कैलेंडर भी प्रस्तुत कर सकते हैं.’

# और क्या बोले नज़म सेठी?

नज़म सेठी ने इस ट्वीट के बाद हमारे सहयोगी, स्पोर्ट्स तक के मैनेजिंग एडिटर विक्रांत गुप्ता से भी बात की. नज़म सेठी ने कहा,

‘मैं बिल्कुल नाराज़ नहीं हूं. मुझे ये बात मज़ेदार लगी. मैं समझता हूं कि इसकी जरूरत क्या थी. आप हमें एक टेलिफोन कर लेते थे, बात कर लेते. अकेले ये सारी चीज़ें कर लेना अच्छी बात नहीं होती. और मेरी जानकारी के मुताबिक किसी को बताया भी नहीं, खुद ही सब कुछ कर लिया.

तो क्या इसका मतलब ये है कि जब मैं अगली दफ़ा प्रेसिडेंट बनूंगा तो मैं भी इसी रास्ते पर चलूं. खुद ही घर में बैठकर अनाउंस करता जाऊं कि सारी काउंसिल क्या चाहती है. अच्छी बात नहीं है ऐसे नहीं होना चाहिए.’

इसके साथ PCB चीफ ने इस मसले से जुड़ी कोई जानकारी ना होने का भी दावा किया. उन्होंने कहा,

‘नहीं, मेरी जानकारी के मुताबिक हमें तो पता ही नहीं है. ये अचानक से हुआ है. इससे पहले भी जय शाह ने एक बयान दिया था, जिसके ऊपर मेरे से पहले रहे चीफ रमीज़ राजा ने ऐतराज किया था. वो नाराज़ भी हो गए. वो ये कहने लगे कि उन्होंने पहले ही अनाउंस कर दिया कि हम पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान में नहीं खेलेंगे.

तो देखिए बात ऐसी है कि एकतरफ आप चाहते हैं पाकिस्तान आकर वर्ल्ड कप इंडिया में खेले, दूसरी तरफ आप कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में जाकर एशिया कप नहीं खेलना. कल जब चैम्पियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में होगी तो क्या वो भी नहीं खेलेंगे? तो ना ये बात उसूल की है और ना ही क्रिकेट की.’

इन सबके बीच उन्होंने एशिया कप को होस्ट करने पर भी बात की. उन्होंने कहा,

‘ये फैसला सरकार लेगी. सरकार अगर कहेगी जाओ तो हम चले जाएंगे, अगर कहेगी मत जाओ तो हम नहीं जाएंगे.’

बताते चलें, शेड्यूल के अनुसार 50 ओवर फॉर्मेट वाला मेंस एशिया कप सितंबर में होगा. और T20 फॉर्मेट वाला विमेंस एशिया कप का आयोजन सितंबर 2024 में होगा.

टाइगर पटौदी का वो क़िस्सा जिसको सुन सोचने लगोगे की डर था या इज्ज़त?

Advertisement

Advertisement

()