एशिया कप सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मैच खेला जा रहा है.टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है. और शानदार बैटिंग कर रही है. पिछले मैच मेंइंडियन टीम को खासा परेशान करने वाले शाहीन अफरीदी को मैच में दोनों ओपनर्स नेटारगेट किया. इस दौरान रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने शाहीन के ओवर में वो कमाल करदिया, जो आज तक कोई और बैटर नहीं कर पाया था.मैच में पाकिस्तानी कैप्टन बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग चुनी. पाकिस्तान कीतरफ से शाहीन अफरीदी ने पिछले मैच की तरह ही शुरुआत की और पहली पांच गेंद पर एक भीरन नहीं दिया. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद थोड़ी लूज रही. जिसका फायदा उठाते हुए रोहितशर्मा ने सिक्स के साथ अपना और टीम का खाता खोल दिया. इसके साथ ही रोहित, शाहीन केपहले वनडे ओवर में छक्का जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज़ बन गए.Rohit Sharma is the first batter to hit Shaheen Afridi for a SIX in the firstover of the innings in ODIs. #IndvPak— Mazher Arshad (@MazherArshad) September 10, 2023वहीं साल 2023 की बात करें तो ये केवल दो पाकिस्तानी गेंदबाजों ने मैच के शुरुआती10 ओवर्स में छक्का खाया है. शाहीन के अलावा इस लिस्ट में दूसरा नाम मोहम्मद नवाजका है. शाहीन के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है.In the 15 innings in 2023, only two Pakistani bowlers have conceded a six in thefirst 10 overs of an ODI match...2 by Shaheen Afridi1 by Mohammad Nawaz#INDvsPAK#AsiaCup2023— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 10, 2023शाहीन ने अपने पहले स्पेल के तीन ओवर में कुल 31 रन खर्च किए. हालांकि इसके बाद वोफील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए. कैच लेने की कोशिश में उनके हाथ में चोट लग गई औरउन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.अय्यर की जगह राहुलइंडियन टीम की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इसमें दो बदलाव किए गए हैं. लंबे समयसे चोट से जूझ रहे केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है. जिसके पीछे की वजह श्रेयसअय्यर का चोटिल होना बताया गया है. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय बताया किश्रेयस अय्यर को पीठ में ऐंठन हो गई है.श्रेयस ने अब तक दोनों मैच में हिस्सा लिया था. पहले मैच में उन्होंने 9 बॉल पर 14रन की पारी खेली थी. इस पारी में दो शानदार चौके भी जड़े थे. हालांकि, वो अटैक करतेहुए आउट हो गए थे. जबकि नेपाल के खिलाफ उन्हे बैटिंग नहीं मिली है. वहीं जसप्रीतबुमराह की भी टीम में वापसी हुई है. उन्हें मोहम्मद शमी की जगह टीम में शामिल कियागया है.भारत की प्लेइंग XI:रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या,रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.