The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Asia Cup 2022: 'The comeback is greater than setback' Hardik Pandya’s emotional tweet

Asia Cup 2022: पाकिस्तान को हराकर हार्दिक पंड्या ने शेयर की दिल जीतने वाली तस्वीर

पाकिस्तान के खिलाफ़ मैन ऑफ द मैच रहे हार्दिक.

Advertisement
pic
29 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 29 अगस्त 2022, 06:39 PM IST)
Hardik Pandya
हार्दिक पंड्या (फोटो: एपी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में रविवार, 28 अगस्त को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की. इस मैच को टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीता. मैच के हीरो रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पहले बोलिंग और फिर बैटिंग में कमाल के टच में दिखे. मुश्किल परिस्थितियों में भी हार्दिक ने बिना घबराए, दो गेंद बाकी रहते ही छक्का मारकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.

मैन ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या पाकिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के बाद बेहद खुश हैं. इसी ख़ुशी को जाहिर करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट की. इस पोस्ट में हार्दिक ने एशिया कप की अपनी दो तस्वीरें साझा कीं. इस तस्वीरों में एक 2018 एशिया कप (Asia Cup 2018) में पाकिस्तान के खिलाफ चोटिल होकर स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर जाने की थी. जबकि दूसरी तस्वीर में वह इस रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ़ मिली जीत को सेलिब्रेट कर रहे थे. इस पोस्ट के साथ हार्दिक ने लिखा, 

‘कमबैक, सेटबैक से बड़ा होता है.’ 

यानी वापसी झटके से बड़ी होती है. हार्दिक की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है. बता दें, हार्दिक पंड्या एशिया कप २०१८ के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी चोट इतनी गंभीर थी की वो टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर पाए.

हार्दिक ने हाल में भी चोट के चलते काफी मैच मिस किए. बीते बरस हुए T20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर भी बैठना पड़ा. लेकिन, हार्दिक के लिए साल 2022 बहुत शानदार जा रहा है. पंड्या ने सबसे पहले IPL में कमाल का प्रदर्शन किया. अपनी कप्तानी में उन्होंने गुजरात टाइटंस की टीम को खिताब दिलाया. इस दौरान पंड्या ने 15 मैच में कुल 487 रन बनाए.

साथ ही आठ विकेट भी हासिल किए. इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की. और तब से वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.पहले साउथ अफ्रीका और फिर इंग्लैंड के खिलाफ़ हार्दिक ने टीम को कई मैच अकेले दम पर जिताए. इंग्लैंड के खिलाफ़ वो मैन ऑफ द सीरीज़ भी बने.

अपनी लय को बरक़रार रखते हुए हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ़ इस महामुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने पाकिस्तान के तीन विकेट चटकाए और इसके बाद 17 गेंदों में 33 रन बनाकर मैच भी फिनिश किया.

हार्दिक पंड्या में आए बदलाव को देख हैरत में पड़े संजय मांजरेकर

Advertisement

Advertisement

()