बीच मैदान कीवी बैटर से क्यों लड़ पड़े अर्शदीप सिंह?
अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप की कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल से भिड़ंत हो गई. क्या है यह पूरा मामला हम आपको बताते हैं.
.webp?width=210)
किसी भी ICC ट्रॉफी के फाइनल में बहुत सी चीजें दांव पर होती हैं. इसका दबाव टीम का हर खिलाड़ी महसूस करता है. इस दबाव का ही असर है कि टीम इंडिया के सबसे कूल और हंसते-हंसाने वाले अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी आपा खो बैठे. अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अर्शदीप की कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) से भिड़ंत हो गई. क्या है यह पूरा मामला हम आपको बताते हैं.
अर्शदीप का हुआ पंगायह मामला न्यूजीलैंड की पारी के 11वें ओवर का है. डेरिल मिचेल स्ट्राइक पर थे और अर्शदीप गेंदबाजी कर रहे थे. मिचेल ने अर्शदीप के पिछले ओवर में छक्का लगाया. यही वजह है कि अर्शदीप थोड़े ज्यादा अग्रेसिव हो गए थे. इस बार अर्शदीप की गेंद को डेरिल मिचेल बहुत आसानी से खेला.
गेंद जैसे ही अर्शदीप के हाथों में गई उन्होंने उसे उठाया और स्टंप्स पर निशाने लगाने लगे, हालांकि गेंद मिचेल की जांघ पर लगी. मिचेल को यह हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई और वह अर्शदीप की ओर आगे बढ़े और हाथ से कुछ इशारा किया. हालांकि, अर्शदीप ने इस बार कुछ नहीं कहा, वह पीछे जाने लगे. जब मिचेल ज्यादा आगे आए तो अंपायर ने बीच में आकर दोनों को शांत किया. कुछ ही देर में सूर्यकुमार यादव भी आ गए और मामला रफा-दफा किया.
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, अहमदाबाद में NZ समेत सारे ऑड्स को भी दे दी मात!
घटना पर क्या बोले अर्शदीपमैच खत्म होने के बाद अर्शदीप से इसे लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा,
“कुछ खास नहीं, मैं बस मिचेल से माफी मांगने गया था. मेरी गेंद थोड़ी ज्यादा ही रिवर्स स्विंग हो गई और उसके शरीर पर लग गई, इसलिए मैंने उससे कहा कि मैंने उसे जानबूझकर नहीं मारा.”
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की. भारत इस तरह अपनी सरजमीं पर खिताब जीतने वाली और तीसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी. भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए. इसके बाद, भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)

