The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Team India wins T20 World Cup 2026 defeats all odds in Ahmedabad

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, अहमदाबाद में NZ समेत सारे ऑड्स को भी दे दी मात!

टीम इंडिया ने T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरा ख‍िताब जीत लिया. अब भारतीय टीम सबसे ज्यादा T20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली टीम बन गई.

Advertisement
Team India, T20 World Cup 2026
टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 का ख‍िताब जीत लिया. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
8 मार्च 2026 (अपडेटेड: 8 मार्च 2026, 11:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

19 नवंबर 2023, इंटरनेशनल मेन्स डे पर टीम इंडिया अहमदाबाद में ODI वर्ल्ड कप नहीं जीत सकी थी. अब 8 मार्च 2026, इंटरनेशनल विमेंस डे पर भारतीय टीम ने अहमदाबाद में ही ये कसक पूरी कर दी. न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 255 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया.

इसके जवाब में कीवी टीम  महज   रन बना सकी. टीम इंडिया ने ये मुकाबला  रनों से जीत लिया. इसी के साथ भारतीय टीम ने सारे ऑड्स को भी मात दे दी. टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप तीसरी बार जीतने वाली पहली टीम बन गई. इससे पहले, भारतीय टीम ने 2007 और 2024 में ये ख‍िताब जीता था.

साथ ही भारतीय टीम लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भी फर्स्ट टीम हो गई. यही नहीं, भारतीय टीम बतौर मेजबान ये ख‍िताब जीतने वाली भी पहली टीम हो गई. टीम इंडिया ने अहमदाबाद का जिन्क्स भी तोड़ दिया. साथ ही न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ T20 वर्ल्ड कप में पहली जीत भी दर्ज कर दी.

अभ‍िषेक-संजू ने शुरू में ही दे दिया मोमेंटम

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि, भारतीय टीम के दोनों ओपनर्स ने पावरप्ले में ही 92 रन ठोककर पूरा मोमेंटम अपने पक्ष में कर लिया. इस दौरान अभ‍िषेक शर्मा ने महज 21 गेंदों में 52 रन बनाए. साथ ही संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए.

उनके अलावा ईशान किशन ने भी महज 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेल दी. इसके दम पर टीम इंडिया ने 15 ओवर में ही 200 का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन, इसके बाद जिमी नीशम ने एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाकर थोड़ी वापसी की. हालांकि, अंतिम ओवर में श‍िवम दुबे ने उनके ख‍िलाफ 24 रन बटोरकर टीम के स्कोर को 255 तक पहुंचा दिया.

ये भी पढ़ें : अक्षर पटेल ने दो ओवरों में मैच की दिशा-दशा पलट दी

अक्षर-बुमराह ने दिलाई जबरदस्त शुरुआत

पहाड़ जैसे स्कोर को चेज करते हुए कीवियों की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अक्षर पटेल ने अपने पहले ही ओवर में सेमीफाइनल के सेंचुरियन फिन एलेन को फंसा लिया. इससे पहले, अर्शदीप ने भी एलेन को 0 के स्कोर पर फंसा लिया था. लेकिन, श‍िवम दुबे ने कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दे दिया. इसके बाद, बुमराह ने पहले रचिन और अक्षर ने फिलिप्स को फंसाकर पावरप्ले में ही कीवियों की कमर तोड़ दी.

अकेले लड़े साइफर्ट और सैंटनर

कीवियों की ओर से टिम साइफर्ट अकेले कुछ समय तक लड़े. लेकिन, वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें भी फंसा लिया. साइफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाए. उनके बाद, सिर्फ कप्तान सैंटनर कुछ देर तक टिके और 35 गेंदों में 43 रन बनाए. लेकिन, जसप्रीत बुमराह के मास्टरक्लास बॉलिंग ने मैच में रही सही कसर पूरी कर दी. बैटर्स पैराडाइज पिच पर बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए. इसके कारण मैच पूरी तरह से टीम इंडिया के पक्ष में आ गया. 256 रनों के टारगेट को चेज करते हुए कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई.

वीडियो: वरुण चक्रवर्ती को इरफान पठान ने क्या सलाह दे दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()