इंडिया और श्रीलंका के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से धुलगया. इस मैच में मैदान पर तो कोई एक्शन देखने को नहीं मिला, लेकिन मैदान के बाहरदर्शक दीर्घा में खूब हरकत देखी गई. मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों नेसिटिजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के खिलाफ नारे लगाए. दर्शकों ने असम के चीफमिनिस्टर सर्बानंद सोनोवाल और वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा के खिलाफ भी खूबनारेबाजी की. CAA के खिलाफ़ लगे नारों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.श्रीलंका की टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने भारत आई है. पहला मैच 5 जनवरी,2020 को असम के गुवाहाटी में था. बर्सापारा स्टेडियम में. असम में इन दिनों CAA कोलेकर तगड़ा प्रोटेस्ट चल रहा है. इस वजह से स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह के बैनर,पोस्टर और प्लेकार्ड लाने पर पाबंदी लगाई गई थी. दर्शकों को रुमाल, गमछा या किसीदूसरे तरह के कपड़े लाने के लिए भी मना किया गया था. इस मैच को देखने के लिए कुछवीआईपी दर्शक भी आए थे. सीएम सर्बानंद सोनोवाल, वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा औरअसम टूरिज्म के चेयरमैन जयंत मल्ल बरुआ. जैसे ही ये लोग स्टेडियम में लगी बड़ीस्क्रीन पर दिखे, उनके विरोध में 'गो बैक, गो बैक' के नारे लगने लगे."Go Back BJP", "@himantabiswa Go Back"(when he was shown on screen) slogans wereraised by the audience during #INDvSL cricket match.Earlier police barred people from carrying any piece of cloth, handkerchief,Assamese gamosa.#NRC_CAA_Protest#JNUAttack #SOSJNU pic.twitter.com/1p65rB1tVB —LiberalWho_™ (@LiberalWho_) January 5, 2020Police banned posters and banners in the stadium for the washed out #INDvSL T20in #Guwahati.But they couldn’t stifle the voices of protest against #CAA #AssamRejectsCAApic.twitter.com/mRCaXQF6Nh — Anupam Bordoloi (@asomputra) January 6, 2020#GobackModi This is how the protest taken place at GUWAHATI today .. soon thepeople saw CM and ministers of Assam Govt they started chanting Go Back CM wasbound to leave the stadium a few minutes later . pic.twitter.com/3JO9ttRR8v— Me_nehru™️ (@Me_nehru) January 5, 2020 मैच के दौरान दर्शकों ने एक सुर मेंवन्दे मातरम भी गाया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे BCCI नेभी ट्वीट किया है.Guwahati, you beauty 😍#INDvSL pic.twitter.com/QuZAq7i1E3— BCCI (@BCCI) January 5, 2020 पहले टी-20 मैच में टॉस इंडिया के कप्तान विराटकोहली ने जीता था. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इससे पहलेकि टीमें मैदान में उतरतीं, बारिश ने अपना रूप दिखा दिया. ग्राउंड स्टाफ की कोशिशोंके बाद भी मैदान को खेलने लायक नहीं बनाया जा सका. अंत में मैच को रद्द करना पड़ा.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो : असम में INDvsSL T20 से पहले टीम इंडिया कैप्टन विराट कोहली ने CAA परदिया बयान