The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Anil Kumble Kolkata Knight Riders should not have released Shreyas Iyer last season

KKR ने पिछले सीजन कहां चूक की? अनिल कुंबले ने गलतियां गिना दीं

Anil Kumble ने बताया कि KKR को अगर IPL जीतने का दावेदार बने रहना है, तो उसे अपने मेन प्लेयर्स को टीम में रखना होगा.

Advertisement
pic
15 मार्च 2026 (अपडेटेड: 16 मार्च 2026, 02:13 PM IST)
Anil Kumble, Shreyas Iyer, Anil Kumble on Shreyas Iyer, KKR, Kolkata Knight Riders,
श्रेयस अय्यर ने 2024 में अपनी कप्तानी में KKR को खिताब जिताया था. (फोटो- इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 शुरू होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है. पिछला सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए काफी शर्मनाक रहा था. 2024 की चैंपियन टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी. इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में KKR से कहां पर गलती हुई? इस पर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने अपने विचार रखे हैं.

श्रेयस-साल्ट को रिलीज करना भारी पड़ा

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने पिछले सीजन में KKR की गलतियां गिनाई. कुंबले का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को रिलीज करना भारी पड़ा.

श्रेयस की कप्तानी में KKR ने 2024 में IPL ट्रॉफी जीती थी. कुंबले ने फिल सॉल्ट को रिलीज करने पर भी सवाल उठाए. उन्होंने KKR की स्ट्रैटजी को लेकर कहा,  

“दो साल पहले KKR ने फाइनल जीता और तीसरी बार ट्रॉफी उठाई. IPL 2024 के दो अहम प्लेयर श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट थे. दोनों प्लेयर्स ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई. लेकिन KKR ने श्रेयस और सॉल्ट को रिलीज कर दिया.”

उन्होंने आगे कहा,

“प्लेयर रिटेंशन के मामले में KKR की तरफ से कोई कंसिस्टेंसी नहीं है. श्रेयस और सॉल्ट को रिलीज करना गलत फैसला था. इससे उनके पास आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाला कप्तान नहीं बचा है.”

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने वाली टीम 15 ओवर भी नहीं टिक पाई

रहाणे अनुभवी प्लयेर

बातचीत के दौरान अनिल कुंबले ने अजिंक्य रहाणे को अनुभवी प्लेयर बताया. लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा, ऐसे कप्तान की अनदेखी नहीं की जा सकती जो पहले IPL ट्रॉफी जीत चुका हो. कुंबले के मुताबिक,

“अजिंक्य रहाणे अनुभवी प्लेयर हैं. उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई को और IPL में राजस्थान रॉयल्स को लीड किया है. लेकिन, रहाणे ने कप्तान के तौर पर आईपीएल टाइटल नहीं जीता है. ट्रॉफी जीतने वाला कप्तान आपको फायदा देता है.”

कुंबले ने बताया कि केकेआर को अगर IPL जीतने का दावेदार बने रहना है, तो उसे अपने मेन प्लेयर्स को टीम में रखना होगा. उन्होंने आगे कहा,  

“KKR ने वह एडवांटेज जाने दिया. उसे अपने अहम खिलाड़ियों को साथ रखना सीखना होगा. नहीं तो वे टूर्नामेंट में स्ट्रगल करते रहेंगे. उन्हें ट्रॉफी जीतने के लिए फेवरेट नहीं माना जा सकता.”

श्रेयस ने पंजाब को फाइनल में पहुंचाया

केकेआर से रिलीज होने के बाद, श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स से जुड़े. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में टीम पर इम्पैक्ट डाला. उनकी कप्तानी में टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए IPL 2025 के फाइनल में जगह बनाई. यह श्रेयस की कप्तानी का कमाल था जिसके चलते टीम 11 सीजन बाद IPL के फाइनल में पहुंची थी. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()