The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • New zealand all out on 91 runs against south africa in 1st T20I proteas won by 7 wickets

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराने वाली टीम 15 ओवर भी नहीं टिक पाई

South Africa के खिलाफ New Zealand को पहले T20 मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कीवी टीम 15 ओवर भी नहीं टिक पाई.

Advertisement
pic
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:27 PM IST)
New Zealand vs South Africa, NZ vs SA 1st T20I, new zealand all out on 91 runs,
साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को मिली शर्मनाक हार. (सांकेतिक फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup में 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) के बीच मैच हुआ था. कोलकाता में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. 13वें ओवर में ही 170 रन चेज कर लिए थे. पर अब न्यूजीलैंड की यही टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ ढेर हो गई है.

सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 रनों का टारगेट दिया था. न्यूजीलैंड के बैटर्स ने अटैकिंग बैटिंग करते हुए ये लक्ष्य 13वें ओवर में हासिल कर लिया. इस धमाकेदार जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची. जबकि, साउथ अफ्रीका की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

लेकिन न्यूजीलैंड की इस दमदार जीत का असर साउथ अफ्रीका पर ज्यादा समय तक नहीं रहा. प्रोटियाज टीम ने सेमीफाइनल में मिली शर्मनाक हार का बदला सिर्फ 11 दिनों में ले लिया.

91 रनों पर ढेर हुए कीवी

दोनों टीमें इस वक्त बाइलेट्रल सीरीज खेल रही हैं. 15 मार्च को माउंट माउंगानुई में पहला T20 खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड को बुरी हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग की. लेकिन, प्रोटियाज टीम की खतरनाक गेंदबाजी के आगे कीवी बैटर टिक नहीं पाए. न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवर्स में 91 रनों पर ढेर हो गई. टीम के लिए सबसे ज्यादा 26 रन जिमी नीशम ने बनाए.

इस मुकाबले में मेहमान टीम ने बॉलिंग में ऐसा कहर बरपाया कि न्यूजीलैंड के 6 बैटर 10 रन के स्कोर तक पहुंच पाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से डेब्यूटेंट नकोबानी मोकोएना ने धुआंधार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मैच जीतने के लिए 92 रनों का टारगेट दिया. कप्तान मिचेल सैंटनर को उम्मीद थी कि उनके गेंदबाज कुछ चमत्कार करेंगे. लेकिन साउथ अफ्रीका के बैटर्स ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया.

मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर ही 17वें ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यूटेंट कॉनर एस्टरहुइजन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में भारत का दबदबा? रोहित शर्मा ने साफ बता दिया

4 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

साउथ अफ्रीका के लिए यह जीत इसलिए काफी मायने रखती, क्योंकि टीम में कई नए प्लेयर्स खेल रहे हैं. T20 वर्ल्ड कप के बाद टीम के ज्यादातर सीनियर्स प्लेयर्स को आराम दिया गया है. इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 में दक्षिण अफ्रीका के 4 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया.

डेब्यू करने वाले इन प्लेयर्स में कॉनर एस्टरहुइजन, डियान फॉरेस्टर, जॉर्डन हरमन और नकोबानी मोकोएना शामिल हैं. न्यूजीलैंड टूर पर केशव महराज साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()