The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • After Virat Kohli cuts ties, Bengaluru's One8 Commune outlet shuts over rent dues

विराट कोहली जिस बेंगलुरु स्थित रेस्टोरेंट से कभी जुड़े थे, उसे कोर्ट ने बंद कराया

विराट कोहली का नाम जुड़ा होने से रेस्टोरेंट में काफी क्राउड आता था. लेकिन बाद में कई नियमों की उल्लंघन की शिकायतें आईं. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने कई नोटिस दिए, और विराट रेस्टोरेंट से अलग हो गए.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:22 PM IST)
After Virat Kohli cuts ties, Bengaluru's One8 Commune outlet shuts over rent dues
रेस्टोरेंट को चलाने वाली कंपनी ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी ने करीब छह महीने से किराया नहीं दिया है. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

स्टार इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली जिस बेंगलुरु स्थित पॉपुलर रेस्टोरेंट और पब ‘One8 Commune’ से जुड़े थे, वो अब बंद हो गया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बने इस रेस्टोरेंट पर दो करोड़ रुपये से ज्यादा का किराए बकाया था. मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर के बकाए की वजह से कोर्ट में केस चल रहा था. सिटी सिविल कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक पूरा बकाया नहीं चुकाया जाता, रेस्टोरेंट बंद रहेगा.

कई नियमों की उल्लंघन हुआ

‘One8 Commune’ दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था. शुरू में विराट कोहली का नाम जुड़ा होने से रेस्टोरेंट में काफी क्राउड आता था. लेकिन बाद में कई नियमों की उल्लंघन की शिकायतें आईं. बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने कई नोटिस दिए. फायर डिपार्टमेंट का NOC नहीं था, फायर सेफ्टी के नियमों का पालन भी नहीं हो रहा था.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक जून 2025 में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत रेस्टोरेंट पर केस दर्ज हुआ. ये केस वहां स्मोकिंग जोन ने होने के कारण किया गया था. इसके अलावा, रात में तय समय से ज्यादा देर तक रेस्टोरेंट चलाने पर भी पुलिस ने केस किया था.

कोहली रेस्टोरेंट से अलग हो गए थे

इन सारी समस्याओं के चलते विराट कोहली ने रेस्टोरेंट से किनारा कर लिया था. कोहली ने बार-बार नियमों का पालन न करने पर ये फैसला लिया. ब्रांड नेम हटने के बाद रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई. बिजनेस में भारी नुकसान होने लगा.

दो करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया

रेस्टोरेंट को चलाने वाली कंपनी ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी ने करीब छह महीने से किराया नहीं दिया है. मेंटेनेंस चार्ज और रेवेन्यू शेयर भी बकाया रह गया. कुल बकाया दो करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया.

इसके बाद बिल्डिंग के मालिक ने सिटी सिविल कोर्ट में केस दर्ज कराया. अब कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दे दिया है. जब तक सारा पैसा चुकाया नहीं जाता, जगह बंद रहेगी. कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों की भी समस्या बताई जा रही है.

बता दें कि बेंगलुरु जैसे शहर में रेस्टोरेंट बिजनेस चलाना आसान नहीं है. बीबीएमपी, फायर डिपार्टमेंट और पुलिस के सख्त नियम होते हैं. अगर NOC और परमिशन समय पर नहीं ली जाए तो ऐसे केस आम हैं. वन8 कम्यून के मामले में भी यही हुआ. शुरू में नाम और शोहरत से अच्छा बिजनेस चला, लेकिन बाद में समस्याएं बढ़ती गईं. अब रेस्टोरेंट बंद है. अगर बकाया चुकाया गया तो दोबारा खुल सकता है, लेकिन विराट कोहली का ब्रांड नाम अब नहीं जुड़ पाएगा.

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

Advertisement

Advertisement

()