BCCI ने दिए संकेत, सेमीफाइनल की हार के बाद बदलने वाली है टीम इंडिया!
अगले साल ज्यादातर सीनियर खिलाड़ी होंगे बाहर.
.webp?width=210)
T20 विश्व कप 2022. भारतीय क्रिकेट टीम T20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में 10 विकेट से हारकर बाहर हो गई है. एडिलेड ओवल के मैदान पर दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को बेहद शर्मनाक तरीके से हराया. अंग्रेजों ने भारत से मिले 169 रन के लक्ष्य को महज 16 ओवर में ही चेज़ कर लिया. वो भी बिना कोई विकेट खोए. इस हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा और टीम के सीनियर खिलाड़ियों पर लगातार सवाल उठाए जाने लगे.
भारतीय टीम की हार के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे की आने वाले समय में टीम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. अगले T20 विश्व कप को तो अभी दो साल बचे हैं लेकिन क्रिकेट गुरुओं की मानें तो टीम में बड़े बदलाव होने वाले हैं. हार्दिक पंड्या की अगुवाई में नई टीम तैयार होगी क्योंकि वो लंबे समय तक कप्तानी कर सकेंगे. BCCI के एक सूत्र ने नाम न ज़ाहिर करने की शर्त पर PTI को बताया,
BCCI सूत्र ने आगे कहा,
भारत की हार के बाद PTI ने भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से कोहली और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य के बारे में सवाल किया. इसपर द्रविड़ ने कहा है कि बदलाव के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी. द्रविड़ ने कहा है,
सेमीफाइनल मैचदूसरे सेमीफाइनल की बात करें तो इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. केएल राहुल जल्दी आउट हो गए. पावरप्ले के छह ओवरों में भारत ने बेहद धीमी गति से केवल 38 रन ही बनाए.
भारत की तरफ से केएल राहुल 27 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर आउट हो गए. इन खिलाड़ियों के अलावा टीम के लिए चलने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली ने 40 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने महज़ 33 गेंदों में 63 रन बनाकर टीम का काम बना दिया. हार्दिक की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 168 रन बनाए.
इस लक्ष्य को देख ये उम्मीद थी कि मैच दिलचस्प होगा और भारतीय गेंदबाज मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे. लेकिन एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर की आतिशी पारी ने भारतीय गेंदबाजों को एक भी मौका नहीं दिया. इन दोनों बल्लेबाजों ने नॉट-आउट रहते हुए 170 रन की पार्टनरशिप की और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचा दिया. एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 रन बनाए. वहीं बटलर ने 49 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली.
इस जीत के बाद इंग्लैंड 13 नवंबर को पाकिस्तान के साथ मेलबर्न में T20 विश्वकप का फाइनल खेलेगा.
वीडियो- इंग्लैंड मैच से पहले ये कर गए रोहित शर्मा तो काम बन जाएगा

.webp?width=60)

