The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek sharma on indian team intent and batting vs zimbabwe

'जिम्बाब्वे के खिलाफ वीडियो गेम खेला', फॉर्म में वापसी के बाद क्या बोले अभिषेक शर्मा?

इंडियन टीम के इंटेंट पर जब अभिषेक से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि टीम ने आखिर में वीडियो गेम की तरह खेला.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 26 फ़रवरी 2026, 10:09 PM IST)
Abhishek sharma on indian team intent and batting vs zimbabwe
अभिषेक ने मैच में 30 गेंदों में 55 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के मारे. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अभिषेक शर्मा T20 World Cup में पहले तीन मैचों में खाता भी नहीं खोल पाए थे. लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने दिखा दिया कि वो किस ब्रांड ऑफ क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं. अभिषेक ने मैच में 55 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. मैच के बाद उन्होंने बताया कि कैसे टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इस दौरान सपोर्ट किया. अभिषेक शर्मा ने ये भी कहा कि टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वीडियो गेम की तरह बैटिंग की.

अभिषेक ने मैच में 30 गेंदों में 55 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के मारे. T20 वर्ल्ड कप की पहली हाफ सेंचुरी लगाने के बाद अभिषेक ने बताया,

“टीम के लिए रन बनाना हमेशा अच्छा होता है. मैं इस पल का बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था. कुछ रन बनाकर अच्छा महसूस हो रहा है.”

तीन मैच में 0 रन बनाने वाले अभिषेक ने आगे बताया,

“बस मैं पिच पर थोड़ा समय बिताना चाहता था. टीम को स्पेशल थैंक्स, उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया. प्रैक्टिस में भी और होटल में भी. सबने मुझे बहुत मोटिवेट किया.”

इंडियन टीम के इंटेंट पर जब अभिषेक से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि टीम ने आखिर में वीडियो गेम की तरह खेला. वो बोले,

“हां बिल्कुल, अंत में तो वीडियो गेम जैसा लग रहा था. मतलब जिस तरह उन्होंने पारी को खत्म किया, मुझे लगता है अब वो इंटेंट वापस आ गया है. जैसा हम पूरे साल खेलते आए हैं, वैसे ही. कल भी हमने बैटिंग ग्रुप में यही प्लान बनाया था कि जैसे ही लगे कि काफी गेंदें खेल लीं या अच्छे से देख लीं, तो बस अपने आपको एक्सप्रेस करो, खुलकर मारो.”

256 रन बोर्ड पर लगाए

टीम इंडिया ने अपने दूसरे सुपर 8 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 256 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए संजू सैमसन के साथ 48 रन जोड़े. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन के साथ 72 रनों की पार्टनरशिप की. कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए अभिषेक ने 13 गेंद में 30 रनों की पार्टनरशिप की.

ईशान किशन ने 24 गेंद में 38 रन बनाए. वहीं, सूर्या ने 13 गेंद 33 और हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में 50 रनों की पारी खेली. आखिर में तिलक वर्मा ने 16 गेंद में 44 रनों की शानदार खेली. इंडियन टीम के सभी बैटर्स ने 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.

वीडियो: रिंकू सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम का साथ क्यों छोड़ा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()