The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Sharma Number rank in danger as Pakistan sahibzada Farhan gets closer to top spot

अभिषेक शर्मा गंवा देंगे नंबर एक रैंक? पाकिस्तानी बैटर से है खतरा

अभिषेक शर्मा पिछले साल जुलाई से टी20 इंटरनेशनल में नंबर वन बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप से पहले लगातार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी जगह बनाए रखी.

Advertisement
abhishek sharma, t20 ranking, cricket news
अभिषेक शर्मा टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
5 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में चल नहीं रहा है. उन्होंने अब तक जो 6 मैच खेले हैं उसमें उन्होंने 80 रन बनाए हैं. आमतौर पर यह उनकी एक पारी का स्कोर हुआ करता था. लेकिन अब अभिषेक का फॉर्म नहीं है.  उनका स्ट्राइक रेट लगभग 131 का रहा है, जबकि मात्र एक अर्धशतक लगा सके हैं. इसका नुकसान सिर्फ वर्ल्ड कप में टीम को नहीं हो रहा बल्कि खुद अभिषेक को भी होने वाला है. अभिषेक की वर्ल्ड नंबर वन बैटर की जगह अब खतरे में नजर आ रही है. और उनके लिए यह खतरा बने हैं पाकिस्तान के साबिहजादा फरहान.

अभिषेक शर्मा की जगह पर खतरा

अभिषेक शर्मा पिछले साल जुलाई से टी20 में नंबर वन बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप से पहले लगातार विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी जगह बनाए रखी. उन्होंने एशिया कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर अपने करियर की सर्वोच्च 931 रेटिंग अंक हासिल किए थे. हालांकि, वर्ल्ड कप में हुए डाउनफाॅल के बाद उनका नंबर वन का स्थान खतरे में हैं. इस टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाने वाले साहिबजादा फरहान उनके करीब आ गए हैं.

फरहान इससे पहले तीसरे स्थान पर काबिज थे और अब उन्होंने एक पायदान की छलांग लगाई है और दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. फरहान के इस समय 848 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 874 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अब 26 प्वाइंट्स का ही फर्क है. अभिषेक अगर जल्द ही वापसी नहीं करते हैं और फरहान उनकी जगह ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें- बाबर आजम-सैम अयूब पर गिरी गाज, सलमान आगा पर PCB मेहरबान 

फरहान का शानदार प्रदर्शन

अगर फरहान की बात करें तो, वह टी20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए प्रदर्शन करने वाले इकलौते बल्लेबाज थे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने 6 मैचों में 76.60 के औसत और 160.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 383 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक लगाया. फराहन एक वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. इसके अलावा, उन्होंने विराट कोहली के एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था.

फहरान के अलावा सैमसन को भी बड़ा फायदा मिला है. संजू सैमसन की तूफानी पारी ने उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा दिलाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद उन्होंने 25 स्थानों की छलांग लगाई है और अब वह 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं. कोलकाता में खेले गए मुकाबले में सैमसन ने 50 गेंदों पर 97* रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

वीडियो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम लॉरेस स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()