The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shivam dube silent hero of team india in t20 world cup 2026 but not much talk about him

वर्ल्डकप में इंडिया का साइलेंट मैच विनर, रन बनाने में चौथा नंबर, फिर भी ज्यादा चर्चा नहीं हुई

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में शिवम दुबे (Shivam Dube) को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हुई. लेकिन, उन्होंने अपनी छोटी-छोटी पारियों से बहुत इम्पैक्ट डाला. वह इस वर्ल्ड कप में भारत के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज रहे.

Advertisement
Shivam dube, Shivam dube in t20 world cup, Shivam dube t20 world cup performance,
शुवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में कई इम्पैक्टफुल पारियां खेलीं. (फोटो- PTI)
pic
ओम प्रकाश
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 03:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में टीम इंडिया (Team India) के कई मैच विनर प्लेयर्स की बात हुई. क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस ने संजू सैमसन (Sanju Samson) की इनिंग्स को खूब सराहा. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), ईशान किशन (Ishan Kishan) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर तारीफ की गई. इन प्लेयर्स के अलावा टीम में एक और खिलाड़ी रहा, जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं हुई. अगर उसकी चर्चा हुई, तो सिर्फ बॉलिंग तक सीमित रही. ज्यादातर लोगों ने उसे ‘अंडरडॉग’ माना. लेकिन, इस प्लेयर को जब मौका मिला, तो उसने ‘साइलेंट मैच’ विनर का काम किया. कौन है यह खिलाड़ी? चलिए उसके बारे में बताते हैं.

इस ‘साइलेंट मैच’ विनर का नाम शिवम दुबे (Shivam Dube) है. शिवम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया. क्रंच सिचुएशन में वह टीम इंडिया के तारणहार बने. उन्होंने प्रेशर वाली कंडीशन में बैट का ट्रिगर दबाया. शिवम ने इस वर्ल्ड कप में छोटी, लेकिन कई इम्पैक्टफुल पारियां खेलीं. लास्ट ओवर्स में उनकी इनिंग्स के जरिए टीम के स्कोर को रफ्तार मिली.

शिवम ने खेलीं कई अहम पारियां

नीदरलैंड्स के खिलाफ उनकी 31 गेंदों पर 66 रन की पारी को कौन भूल सकता है. ये मुश्किल हालात में खेली गई वो पारी थी, जिसकी बदौलत भारत 193 रन के स्कोर तक पहुंच सका. पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने उन्होंने डेथ ओवर्स में ट्रिगर दबाया. इस मुकाबले में शिवम ने 17 गेंदों पर 27 रन जड़े. इसके बाद, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अकेले स्ट्रगल करते हुए 42 रन बनाए. हालांकि भारत यह मैच हार गया, लेकिन शिवम दुबे धारदार बॉलिंग अटैक के सामने डटे रहे.

ये भी पढ़ें: गावस्कर ने सूर्या से किया वादा निभाया, वर्ल्ड कप जीतने के बाद खूब झूमे लिटिल मास्टर

वेस्टइंडीज के खिलाफ मस्ट विन गेम में शिवम को सिर्फ 4 गेंद खेलने का मौका मिला, जिन पर उन्होंने 8 रन बनाए. इसके बाद, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में धमाल मचा दिया. स्कोर की स्पीड़ बढ़ाने के लिए शिवम को चौथे नंबर पर भेजा गया. वह टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे. उन्होंने इस मुकाबले में 25 गेंदों पर 43 रन जड़ दिए. उनकी इस तेज तर्रार पारी के चलते भारत 253 रन बनाने में सफल रहा.

8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्हें ज्यादा बैटिंग करने का वक्त नहीं मिला. वह हार्दिक पंड्या के आउट होने के बाद आए. शिवम जब क्रीज पर पहुंचे तो उस समय 10 गेंदों बची थीं. 19वें ओवर की दो गेंदों पर उन्होंने 2 सिंगल लिए. 19वां ओवर जब समाप्त हुआ, तो उस वक्त भारत का स्कोर 5 विकेट पर 231 रन था.

लास्ट ओवर में ‘ट्रिगर’ दबाया

स्लॉग ओवर्स में शिवम दुबे ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए फेमस हैं. लास्ट ओवर में उनसे कुछ इसी तरह की उम्मीद थी. शिवम भी जानते थे कि आखिरी ओवर में जितने ज्यादा रन बनेंगे, वो प्लस पॉइंट होंगे. 20वां ओवर जिमी नीशम डालने आए. सामने थे बेरहम बैटर शिवम दुबे.

लास्ट ओवर में शिवम दुबे ने नीशम की गेंदों पर करारे शॉट लगाए. इस दौरान उन्होंने लगाातर चार बाउंड्री जड़ीं, जिनमें 2 चौके और 2 छक्के थे. इसके बाद पांचवीं गेंद पर उनके पास सिंगल लेने का मौका था. लेकिन शिवम दुबे के कॉन्फिडेंस को देखिए, उन्होंने सिंगल लेने के लिए तिलक वर्मा को मना कर दिया. शिवम को यकीन था कि वह लास्ट गेंद पर बाउंड्री मार देंगे. उन्होंने ऐसा ही किया. नीशम की आखिरी गेंद जो शॉर्ट थी उस पर उन्होंने मिड ऑफ एरिया में चौका जड़ा.

इस आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन मारे. उन्होंने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद सूर्या और गंभीर ने की थी. उनकी इस छोटी कैमियो ने स्कोर पर बहुत इम्पैक्ट डाला. कहां 19वें ओवर में स्कोर 231 रन था. लेकिन, शिवम की इस आक्रामक पारी के बाद टीम इंडिया के स्कोर को पंख लग गए. भारत की पारी का जब आखिरी ओवर समाप्त हुआ, तो टीम इंडिया का स्कोर उछलकर 255 रन जा पहुंचा. शिवम दुबे 8 गेंदों पर धुआंधार 26 रन बनाकर नॉट आउट रहे.  

नीदरलैंड्स के खिलाफ उनकी पारी को अगर छोड़ दिया जाए, तो शिवम ने वर्ल्ड कप में कोई बड़ी इनिंग्स नहीं खेली. लेकिन, उनकी इन छोटी-छोटी इम्पैक्टफुल पारियों ने बड़ा असर डाला. इस टूर्नामेंट में उन्होंने बूंद-बूंद से घड़ा भर दिया. टी20 वर्ल्ड कप में शिवम दुबे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे. उन्होंने 235 रन स्कोर किए, जिनमें 15 चौके और 17 छक्के शामिल हैं.  इस वर्ल्ड कप में  उनका योगदान किसी चैंपियन प्लेयर से कम नहीं रहा. वह वर्ल्ड कप टीम इंडिया के ‘साइलेंट मैच विनर’ रहे. कोच गंभीर और कैप्टन सूर्या ने टूर्नामेंट में जो उनसे उम्मीद की उस पर शिवम दुबे खरे उतरे.

वीडियो: T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतियों ने ऐसे मनाया जश्न, नज़ारा देख दिल खुश हो जाएगा!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()