The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Sharma not fully fit would sanju samson play next match

अभ‍िषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं, क्या संजू खेलेंगे अगला मुकाबला?

टीम इंडिया के स्टार बैटर Abhishek Sharma अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इस दौरान Sanju Samson ने नेट्स में लंबे समय तक अभ्यास किया.

Advertisement
pic
10 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:47 PM IST)
Abhishek Sharma, Sanju Samson
अभ‍िषेक शर्मा ने दिल्ली में नामीबिया के ख‍िलाफ नहीं किया अभ्यास. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया के स्टार बैटर अभ‍िषेक शर्मा (Abhishek Sharma) अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. नामीबिया के ख‍िलाफ होने वाले मैच से पहले टीम की तैयारियों के दौरान वह अभ्यास सत्र में नज़र नहीं आए. इस दौरान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने नेट्स में लंबे समय तक अभ्यास किया. भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला 12 फरवरी को नई दिल्ली में खेला जाना है. अभ्यास सत्र में वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) समेत टीम के ज्यादातर खिलाड़ी शामिल हुए. सुंदर हाल ही में टीम से जुड़े हैं.

कोच ने क्या बताया?

अभ‍िषेक शर्मा को लेकर असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेस्काटे ने प्रेस से बात करते हुए पुष्टि की कि अभिषेक पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं. इसी हालत में उन्होंने मुंबई में अमेरिका के खिलाफ भारत का पहला मैच खेला था. डेस्काटे ने कहा,

अभिषेक को अभी पेट से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं. लेकिन, हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में होने वाले मैच के लिए मौजूद होंगे.

अभिषेक अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग XI में शामिल थे. लेकिन, मैच के दौरान फील्डिंग नहीं कर पाए थे. उस मैच में वह पहली ही गेंद पर अली खान का शिकार हो गए थे. अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन और ईशान किशन ने नेट्स में जोड़ी बनाकर बैटिंग का अभ्यास किया.

ये भी पढ़ें : सिर्फ जंग नहीं, क्रिकेट में भी 'डंके की चोट' पर पलटता है पाकिस्तान, सबूत ये रहे

संजू का हालिया फॉर्म था खराब

भारत ने प्रैक्टिस के लिए दो नेट्स का इस्तेमाल किया. संजू सैमसन अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग XI में शामिल नहीं थे. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में भी वह लय हासिल नहीं कर पाए थे. उस सीरीज में सैमसन ने 5 मैचों में सिर्फ 46 रन बनाए थे, जिसमें तीन बार वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.  

नेट्स में सैमसन को अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक और एक स्थानीय बाएं हाथ के गेंदबाज ने लंबे स्पेल फेंके. हालांकि, सत्र की शुरुआत में वह थोड़ा असहज नज़र आए. दूसरी ओर, ईशान किशन आत्मविश्वास से भरे दिखे और दुबे और हार्दिक की गेंदों पर बड़े शॉट्स लगाए. अगर अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो दिल्ली में सैमसन को खेलने का मौका मिल सकता है. लंबा टूर्नामेंट होने के कारण टीम प्रबंधन अभिषेक को जल्दबाजी में खिलाने का जोखिम नहीं लेना चाहेगा.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 में अभिषेक शर्मा की धुआंधार बैटिंग ने इन्हें बना लिया अपना मुरीद

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()