The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Sharma Batting yuvraj singh chappal story Jograj singh reaction

अभिषेक शर्मा को चप्पल से पीटने की धमकी क्यों? जोगराज सिंह ने 'जंगली घोड़े' वाली वजह बताई

IPL 2024 के एक मैच में फिफ्टी बनाने के बाद भी Yuvraj Singh ने Abhishek Sharma को चप्पल से पीटने की बात कही थी. अब इसके पीछे की वजह उनके पिता जोगराज सिंह ने बताई है.

Advertisement
Abhishek Sharma, IND Cricket, Yuvraj Singh
अभिषेक शर्मा का करियर बनाने में युवराज का रहा है बड़ा योगदान (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
27 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 07:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma). ये नाम दुनियाभर के बॉलर्स के लिए खौफ बना हुआ है. IPL 2024 से बॉलर्स की कुटाई को शुरू हुआ सिलसिला इंटरनेशनल क्रिकेट में भी जारी रहा. हालांकि धुआंधार बैटिंग करने के बाद भी अभिषेक शर्मा को उनके मेंटॉर युवराज सिंह से डांट पड़ी. IPL 2024 के एक मैच में फिफ्टी बनाने के बाद भी युवराज ने अभिषेक (Yuvraj Singh on Abhishek Sharma) को ‘चप्पल से पीटने’ की बात कही थी. अब इसके पीछे की वजह सामने आई है. और ये बात खुद युवराज सिंह के पिता जोगराज सिंह (Jograj Singh) ने बताई है.

दरअसल, IPL 2024 में 27 मार्च को MI vs SRH का मुकाबला खेला गया था. इस मैच में अभिषेक ने 23 गेंदों पर 63 रन बनाए. इसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे थे. अभिषेक की इस पारी की सबने तारीफ़ की थी. लेकिन उनके खुद के गुरु युवराज सिंह ने इस बैटिंग के बावजूद उन्हें सरेआम चप्पल से पीटने की धमकी दे डाली थी.

अभिषेक के आउट होते ही युवी ने X पोस्ट किया था,

Image embed
Image embed

जोगराज सिंह ने बताया कारण

युवराज की इस धमकी के पीछे का कारण उनके पिता जोगराज सिंह ने बताया है. उन्होंने पूर्व क्रिकेटर तरुवर कोहली के पॉडकास्ट में कहा,

Image embed

ये भी पढ़ें: उम्मीद है वह... सेंचुरी मार युवराज पर क्या बोले अभिषेेक शर्मा?

अभिषेक ने भी इस बारे में की थी बात

इस वाकये को लेकर अभिषेक शर्मा ने भी बात की थी. 2 फ़रवरी 2025 को वानखेडे स्टेडियम में इन्होंने इंग्लैंड के बोलर्स को चौतरफा धुना था. मैच में 135 रन बनाने वाले अभिषेक ने उम्मीद जताई है कि इस पारी से उनके मेंटॉर युवराज सिंह खुश होंगे. इंग्लैंड के खिलाफ़ अभिषेक ने सिर्फ़ 17 गेंदों पर पचासा और 37 गेंदों पर सेंचुरी जड़ दी. दोनों ही बार वह भारत के लिए ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज प्लेयर बने. इस पारी को लेकर तब अभिषेक बोले,

Image embed

युवी पाजी ने भी उनकी इस पारी पर खुश जाहिर की थी. उन्होंने X पर लिखा था,

Image embed
Image embed

बताते चलें कि अभिषेक जब भी विस्फोटक लेकिन छोटी पारी खेलते थे, तो युवी को हमेशा शिकायत होती थी. वह चाहते थे कि अभिषेक ज्यादा से ज्यादा वक्त क्रीज़ पर बिताएं. और इंग्लैंड के खिलाफ उस मुकाबले में अभिषेक ने ऐसा ही किया था.

वीडियो: युवराज, हरभजन ने ऐसा क्या किया कि पुलिस कंप्लेंट हो गई?

Advertisement

Advertisement

()