The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Abhishek Sharma admit in hospital before Ind-Pak Match

भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले अभि‍षेक शर्मा हॉस्पिटल में भर्ती!

टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma की तबीयत ठीक नहीं है. पेट में संक्रमण के चलते, उन्हें 9 फरवरी को फोर्टि‍स हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था. 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मुकाबला होना है.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 11 फ़रवरी 2026, 06:02 PM IST)
Abhishek Sharma, Ind vs Pak
टीम इंडिया के ओपनर पेट में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया के ओपनर अभ‍िषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की तबीयत ठीक नहीं है. पेट में संक्रमण के चलते, उन्हें 9 फरवरी को फोर्टि‍स हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था. डॉक्टरों की निगरानी में अब वो रिकवर कर रहे हैं.  खबर है कि अभ‍िषेक की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. शुरुआती जांच में स्टमक इन्फेक्शन की पुुष्टि हुई. इसके बाद म‍ेडिकल टीम ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखने का फैसला किया. 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए ये बड़ी चिंता का व‍िषय है.

फिलहाल उनकी हेल्थ कंडीशन को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है. टीम मैनेजमेंट और फैन्स अगली मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. अभिषेक की रिकवरी और डिस्चार्ज को लेकर अंतिम फैसला डॉक्टरों की सलाह के बाद ही लिया जाएगा.

12 फरवरी नामीब‍िया से है मुकाबला

टीम इंडिया को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ ग्रुप स्टेज का अगला मुकाबला दिल्ली में खेलना है. उसके बाद 15 फरवरी को भारत का पाकिस्तान से कोलंबो में मैच होगा. मुंबई में USA के मुकाबले के दौरान भी अभ‍िषेक पेट की समस्या से जूझ रहे थे. मैच के दौरान वह फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे.

अभिषेक 10 फरवरी को टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं ले सके थे. इस बारे में भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. हालांकि, उन्होंने ये आश्वासन भी दिया था कि वह मैच तक फिट हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें : ICC झुका है, हम नहीं’, यू-टर्न के बाद पाकिस्तान की सीनाजोरी, भारत से मैच पर बोले नजम सेठी

फ्लडलाइट्स में की थी प्रैक्टिस

टीम इंडिया ने 10 फरवरी को फ्लडलाइट्स में प्रैक्टिस की थी. इस दौरान ईशान किशन के साथ जोड़ी में संजू सैमसन अभ्यास करते दिखे थे. दोनों ने हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह और एक लंबे बाएं हाथ के नेट गेंदबाज का सामना किया था.  स्थानीय बॉलर को नामीबिया के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन जैसी एंगल तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया गया था.  

दूसरे नेट में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने साथ में बैटिंग की थी. इससे ये साफ हो रहा था कि नामीबिया के ख‍िलाफ टॉप 4 के इसी संयोजन के साथ टीम उतर सकती है. संजू के लिए वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड सीरीज अच्छी नहीं रही थी. मुंबई में वह प्लेइंग XI का भी हिस्सा नहीं थे.

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेस्काटे ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने संजू को पूरा सपोर्ट किया. लेकिन, ईशान ने जिस तरह न्यूज़ीलैंड सीरीज में प्रदर्शन किया, पहले मैच का सेलेक्शन साफ हो गया. वैसे नेट्स में सैमसन ने करीब 30 मिनट बैटिंग की.  

बुमराह नामीब‍िया के ख‍िलाफ खेल सकते हैं

इसी बीच, टीम इंडिया के पेसर जसप्रीत बुमराह पूरी लय में नज़र आए. टेन डेस्काटे ने 11 फरवरी को बताया कि बुमराह 10 दिन से बॉलिंग नहीं कर रहे थे. लेकिन, अब काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं. अभ्यास के दौरान बुमराह ने सूर्यकुमार और तिलक को लगभग 25 मिनट बॉलिंग की. इस दौरान वह पूरी तरह फिट नज़र आए. इसके बाद, रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या ने नेट्स संभाला.

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 में अभिषेक शर्मा की धुआंधार बैटिंग ने इन्हें बना लिया अपना मुरीद

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()