The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ab De Villiers questions CSK forcing a spot for MS Dhoni in IPL 2026

धोनी CSK में गलत वजहों से हैं? एबी डिविलियर्स ने उठाए सवाल

एबी डिविलियर्स ने कहा कि धोनी का करियर शानदार रहा है लेकिन इस समय उनके रोल को लेकर कई सवाल है. फ्रैंचाइजी के लिए उन सवालों को इग्नोर करना आसान नहीं है

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (अपडेटेड: 17 मार्च 2026, 06:13 PM IST)
ms dhoni, ipl 2026, csk
महेंद्र सिंह धोनी 2008 से IPL खेल रहे हैं. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL शुरू होने वाला है और एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर भी चर्चा शुरू हो गई है. लोग यह जानना चाहते हैं कि इस सीजन धोनी किस रोल में नजर आएंगे. क्या अब भी टीम में उनकी जगह बनती है? एबी डिविलियर्स को लगता है कि अगर धोनी इस सीजन ऊपर बल्लेबाजी करने नहीं आते हैं तो टीम में उनकी जगह पर सवाल उठेंगे और टीम के लिए यह मूव रिस्की भी हो सकता है.

एबी डिविलियर्स ने धोनी पर उठाए सवाल

एबी डिविलियर्स ने कहा कि धोनी का करियर शानदार रहा है, लेकिन इस समय उनके रोल को लेकर कई सवाल हैं. फ्रैंचाइजी के लिए उन सवालों को इग्नोर करना आसान नहीं है. उन्होंने जियोहॉटस्टार से कहा,

''धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं. लगभग दो दशकों में, वह  टूर्नामेंट के बेस्ट मैच विनर्स में से एक बने. उन्होंने सीएसके को सबसे सफल और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक बनाया है. लेकिन 44 साल की उम्र में, उनका करियर उस मुकाम पर पहुंच गया है, जहां टीम में उनकी जगह को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज करना मुश्किल होता जा रहा है.''

धोनी ने बीते सीजन में ज्यादातर समय निचले क्रम में ही बल्लेबाजी की, जहां उन्हें खेलने के लिए कुछ ही गेंद मिलती थी. वहीं, बीते दो सीजन से टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है. 

ये भी पढ़ें : क्या गंभीर ने हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था T20I कप्तान?

अब संजू सैमसन के सीएसके में आने के बाद उनकी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी किसी और को दी जा सकती है. एबी डिविलियर्स को लगता है कि अब धोनी को बल्लेबाजी करने ऊपर आना चाहिए. उन्होंने कहा,

''मुझे नहीं लगता कि धोनी 8वें या नौवें नंबर के हिसाब से सही खिलाड़ी हैं. अगर वह आठवें या नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की भूमिका निभाएंगे और कप्तानी नहीं करेंगे, तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ दिखावे के लिए टीम में हैं और गलत कारणों से वहां हैं. और यह वह स्थिति उनके लिए ठीक नहीं है. उन्हें ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए. कम से कम छठे नंबर पर. मैं उन्हें पांचवें और कभी-कभी चौथे नंबर पर देखना चाहता हूं.''

संजू सैमसन भी धोनी से सीखना चाहते हैं

एबी डिविलियर्स ने धोनी की तारीफ की. उन्होंने टीम के लिए सही उत्तराधिकारी आने का इंतजार किया. संजू सैमसन के रूप में टीम को वही खिलाड़ी मिल गया है. संजू भी इस टीम के लिए सबकुछ करने को तैयार हैं. वह धोनी से गुर सीखना चाहते हैं. संजू सैमसन ने कहा कि वह आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं.

सैमसन ने आईपीएल में अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं, लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं. यह दोनों टीम जब 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन चेन्नई की जर्सी में नजर आएंगे.

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()