The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • AB De Viliers explanation would put an end on the debate regarding Virat Kohli Retirement

कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से क्यों लिया रिटायरमेंट? डी विलियर्स की इस बात ने पूरी डिबेट खत्म कर दी

Virat Kohli के टेस्ट क्र‍िकेट से रिटायरमेंट को लेकर कई थ्योरीज चल रही हैं. इसी बीच अब AB De Viliers ने एक लॉजिकल एक्सप्लानेशन देकर इस डिबेट को खत्म कर दिया है.

Advertisement
Virat Kohli Test Retirement, AB De Viliers, AB De Viliers on Virat Kohli Retirement, IPL, Vaibhav Sooryavanshi, Shubman Gill
विराट कोहली ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर टेस्ट क्र‍िकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की थी. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
1 जून 2025 (अपडेटेड: 1 जून 2025, 07:55 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब से टेस्ट क्र‍िकेट से रिटायरमेंट ली है, तबसे इस डिसीजन को लेकर कई थ्योरीज चल रही हैं. कुछ का कहना है कि कोहली वैसे प्लेयर नहीं बनना चाहते थे, जिन्हें आगे उनकी फॉर्म के कारण ड्रॉप किया जाए. वहीं, कुछ का मानना है कि विराट कोहली टेस्ट क्र‍िकेट में मिलनी वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए मोटिवेशन नहीं ढूंढ पा रहे थे. हालांकि, इसी बीच अब एबी डी विल‍ियर्स (AB De Viliers) ने एक लॉजिकल एक्सप्लानेशन देकर इस डिबेट को खत्म कर दिया है.

एबी डी विलियर्स ने क्या कहा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में दोनों साथ रहे हैं. एबी डी विलियर्स और विराट के बीच रिश्ते बहुत अच्छे रहे हैं. उनके अनुसार विराट कोहली की ये 'गट कॉल' (अंदर की आवाज) थी. एबी डी विलियर्स ने कहा, 

Embed

ये भी पढ़ें : ऑफ स्टंप से बाहर जाती बॉल ने विराट के टेस्ट करियर पर लगा दिया फुल स्टॉप?

विराट कोहली और इंडिया के टेस्ट कप्तान रहे रोहित शर्मा के संन्यास के बाद अब टीम का पूरी जिम्मेदारी युवा कंधों पर है. उन्हें इन दोनों प्लेयर्स की कमी को पूरा करना है. ऐसे में डी विल‍ियर्स युवाओं को ये चुनौती लेते देखना चाहते हैं. एक्स साउथ अफ्रीकन प्लेयर ने आगे कहा, 

Embed

इसी में जोड़ते हुए उन्होंने कहा, 

Embed

बताते चलें कि इंडियन टीम को इंग्लैंड के ख‍िलाफ 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ये बतौर कप्तान शुभमन गिल का पहला दौरा होगा.

वीडियो: तीन IPL टीम्स को प्लेऑफ के टॉप 2 में पहुंचाने वाले पहले कैप्टन बने श्रेयस अय्यर

Advertisement

Advertisement

()