The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • AB De Viliers challenges Vaibhav Suryavanshi

'T20 स्पेशलिस्ट बनकर रह जाएंगे', वैभव सूर्यवंशी को लेकर एबी डिविलियर्स ने बड़ी बात कह दी

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर चर्चा में हैं. कारण हैं साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान AB De Viliers. दिग्गज क्रिकेटर ने बड़ा दावा कर दिया है.

Advertisement
pic
13 मई 2026 (पब्लिश्ड: 08:26 PM IST)
IPL 2026, Vaibhav Suryavanshi, AB De Villiers
वैभव सूर्यवंशी को लेकर एबी डिविलियर्स ने बड़ा दावा कर दिया. (फोटो-AFP/PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर एक बड़ी बात कह दी है. उनके मुताबिक, वैभव की राह आगे आसान नहीं होने वाली है. उन्होंने वैभव की क्षमता पर सवाल नहीं उठाए हैं. लेकिन, उनका मानना है कि वैभव को अपना क्रिकेटिंग करियर लंबा करने के लिए टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वरना टी20 स्पेशलिस्ट बनकर रह जाएंगे. 

पिछले एक साल में सूर्यवंशी इंडियन क्रिकेट के पोेस्टर ब्वॉय बन गए हैं. पॉपुलैरिटी के मामले में उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी पिछले एक साल में पीछे छोड़ दिया है. यूथ ODI में इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में सेंचुरी ने उन्होंने एक स्पेशल पहचान दिला दी है. वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रनों की पारी ने तो नहले पर दहले का काम किया है.  

क्रिकेटिंग वर्ल्ड में वैभव को लेकर खूब बातें होती हैं. सब उनके इंडिया डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, इसी बीच डिविलियर्स का मानना है कि उनकी असली परीक्षा टेस्ट क्रिकेट होगी. सूर्यवंशी अभी 15 साल के ही हैं. इतनी कम उम्र में ही उन्होंने T20 क्रिकेट में अलग पहचान बना ली है. बॉलर्स उनकी विकेट को बड़ा अचीवमेंट मानने लगे हैं. हालांकि, वो डिविलियर्स की चुनौती पर खरे उतर सकेंगे या नहीं ये तो समय ही बताएगा.

डिविलियर्स ने क्या कहा?

स्टुअर्ट ब्रॉड और जोस बटलर के पॉडकास्ट फॉर द लव ऑफ क्रिकेट पर बातचीत करते हुए डिविलियर्स ने कहा,

मैं ईमानदारी से कहूं तो नहीं पता, वैभव कितने समय तक टिकने वाले हैं. मैं यही अपने दोस्तों को भी बोलता हूं. इस उम्र में उनकी उपलब्ध‍ियां जबरदस्त हैं. लेकिन, मैं उन्हें अलग फॉर्मेट्स में भी देखना चाहता हूं. टेस्ट क्रिकेट में, आपको पहले से पता नहीं चलता कि आपके सामने क्या आने वाला है.

उन्होंने आगे कहा,

बहुत सी चीज़ें बदल जाएंगी, जब तक कि कोई आकर उनसे ये न कह दे. 'आप अपनी बाकी की ज़िंदगी T20 स्पेशलिस्ट के तौर पर ही बिताओगे. आपको बस यही करना है.' तब तो उनका करियर बहुत लंबा और सफल होगा. लेकिन, अगर वह ODI, और खासकर टेस्ट क्रिकेट में भी हाथ आज़माते हैं, तो उन्हें मानसिक और शारीरिक पहलू को भी देखना होगा. ये क्रिकेट का बिल्कुल अलग पहलू है. ये राह इतनी आसान नहीं है.

डिविलियर्स वैभव को अलग-अलग फॉर्मेट में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. उनके मुताबिक, वैभव के टैलेंट पर उन्हें संदेह नहीं है. लेकिन, वो ये देखना चाहते हैं कि वैभव आगे आनी वाली चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं. 

ये भी पढ़ें : श्रीजेश का बड़ा आरोप! विदेशी कोच लाने के लिए हॉकी इंडिया ने हटा दिया

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने आगे कहा,

क्या उनके पास उन सभी बाधाओं का सामना करने की प्रतिभा है, जो उनके रास्ते में आ सकती हैं? बिल्कुल. लेकिन यह सफ़र आसान नहीं होगा. यह एक मुश्किल भरा रास्ता होगा. मुझे उम्मीद है कि वह इसी रास्ते पर चलेंगे और अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे. मैं उनके इस सफ़र को देखने के लिए काफी उत्सुक हूं.

वैभव अभी से बन गए हैं मिसाल

सूर्यवंशी की कहानी तो अभी से ही एक मिसाल बन चुकी है. वैभव ने ट्रायल्स के दौरान राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग टीम को कैसे प्रभावित किया. कैसे कुछ लोग मज़ाक में उनपर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बनाया हुआ खिलाड़ी होने का आरोप लगा रहे हैं? कैसे उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेज़लवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्गजों का सामना किया? ये सब आम क्रिकेट कहानियों से बिल्कुल अलग हैं.

वैभव की उम्र को देखकर ये दावे किए जा रहे हैं कि वह अगले दो दशकों तक क्रिकेट खेल सकते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा माना जा रहा है. लेकिन क्या वह खुद को सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की श्रेणी में स्थापित कर पाएंगे? या फिर क्रिकेट की चकाचौंध में कहीं गुमनाम हो जाएंगे ये तो आने वाला समय ही बताएगा. 

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()