मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) ने IPL 2022 में कड़ी मेहनत करने वाले ग्राउंड्समैनके लिए बड़ा ऐलान किया है. कोरोना महामारी के दौर में जिन ग्राउंड्समैन्स के चलतेIPL का 15वां सीजन सफल हो पाया था. अब उन्हें MCA सम्मान के रूप बड़ी सौगात देने जारही है. MCA ने 48 ग्राउंड्समैन को 1-1 लाख रूपए देने का प्रस्ताव रखा है.IPL के 15वें सीजन के लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम औरब्रेबोर्न स्टेडियम के साथ पुणे के एमसीए स्टेडियम में भी खेले गए थे. इंडियनएक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक MCA का मानना है कि गर्मियों के दौरानग्राउंड्समैन द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित किया जाना जरूरी है.# ग्राउंड्समैन को इनामकई ग्राउंड्समैन ने अभ्यास और मैच पिच तैयार करने के लिए रात भर की शिफ्ट में कामकिया है. MCA इस बात से खुश है कि अप्रैल-मई की भीषण गर्मी में रोजाना मैच खेलेजाने के बावजूद पिच के बारे में एक भी शिकायत नहीं मिली.इंडियन एक्सप्रेस की ख़बर के मुताबिक, IPL के इस सीजन के दौरान MCA ने एक निजीकंपनी के साथ करार किया था. इस कंपनी ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को फाइवस्टार होटल में रखा. इसके अलावा कंपनी ने मैच दिनों में ग्राउंड्समैन के ठहरने औरयात्रा का भी इंतजाम किया.IPL 2022 के समापन के बाद BCCI सचिव जय शाह ने क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन को इनामदेने की घोषणा की थी. जय शाह ने ट्विटर पर ऐलान किया था कि बोर्ड क्यूरेटर औरग्राउंड्समैन को 1.25 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देगा. छह स्टेडियम के लिए अलग-अलगइनामी राशि की घोषणा हुई थी.बोर्ड सचिव शाह ने मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम), वानखेड़ेस्टेडियम, डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियमको 25-25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की थी. वहीं, कोलकाता के ईडन गार्डन्स औरअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को 12.5-12.5 लाख रुपये देने की बात कही थी.