The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • 3 overs, 9 wickets Brazil women's cricketer creates T20I history with record haul

3 ओवर में 9 विकेट! ब्राजील की इस क्रिकेटर ने तोड़ा T20I रिकॉर्ड

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग फिगर भूटान के सोनम येशे के नाम था. उन्होंने दिसंबर 2025 में म्यांमार के खिलाफ 8 विकेट लिए थे.

Advertisement
pic
9 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:21 PM IST)
3 overs, 9 wickets Brazil women's cricketer creates T20I history with record haul
लॉरा (दाएं) ने 3 ओवर में सिर्फ 4 रन दिए. (फोटो- इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ब्राजील की महिला क्रिकेटर लॉरा कार्डोसो ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हिस्ट्री क्रिएट कर दी है (Laura Cardoso creates T20I history). उन्होंने एक मैच में 9 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये विमेंस और मेंस T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में रिकॉर्ड है.

लेसोथो के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया

ब्राजील की लॉरा कार्डोसो ने लेसोथो की टीम के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया. उन्होंने 3 ओवर में 9 विकेट ले डाले. 9 अप्रैल 2026 को बोत्सवाना में चल रहे BCA कालाहारी महिला T20 टूर्नामेंट के मैच नंबर 14 में ये कमाल हुआ. ब्राजील की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए. रोबर्टा एवरी ने 35 गेंदों पर 48 रन और मोनिके माचाडो ने नॉट आउट 41 गेंदों पर 69 रन की शानदार पारी खेली. इसकी मदद से ब्राजील ने लेसोथो के सामने बड़ा टारगेट रखा.

जवाब में लेसोथो की पूरी टीम सिर्फ 13 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम 6.2 ओवर ही खेल पाई. ब्राजील ने ये मैच 189 रनों से जीता.

हैट्रिक भी ली

मैच की असली हीरो थीं लॉरा कार्डोसो. उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 9 विकेट झटके. और दो ओलर मेडन भी कराए. लॉरा ने दूसरे ओवर में पहला विकेट लिया. उन्होंने कानानेलो मोलापो को क्लीन बोल्ड किया. फिर अगले दो बल्लेबाजों को LBW आउट करके हैट्रिक पूरी की.

चौथे ओवर में तो उन्होंने कमाल कर दिया. इस ओवर में लॉरा ने 4 विकेट लिए और कोई रन नहीं दिया. उन्होंने माकोपानो माबाथोआना, शेपांग खाबो, मैनियो न्याबेला और थाटो माहे को आउट किया. छठे ओवर में दो और विकेट लेकर उन्होंने 9 विकेट पूरे कर लिए.

इससे पहले T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बेस्ट बॉलिंग फिगर भूटान के सोनम येशे के नाम था. उन्होंने दिसंबर 2025 में म्यांमार के खिलाफ 8 विकेट लिए थे. महिला T20I में इंडोनेशिया की रोहमालिया रोहमालिया ने रिकॉर्ड 7 विकेट लिए थे. लॉरा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब T20I इतिहास में उनका नाम सबसे ऊपर है.

सिर्फ 18 गेंदों के अंदर 9 विकेट लेना कोई मामूली बात नहीं है. लॉरा कार्डोसो ने साबित कर दिया कि छोटे देशों का महिला क्रिकेट भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. उनका ये रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक टॉप पर रह सकता है.

वीडियो: शिवम दुबे ट्रेन के 3rd AC कोच में, T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ये क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()