इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ज़बरदस्त वायरल है. Viral Video में एक दूल्हा अपनीदुल्हन के पैर छूता है. सम्मान के तौर पर. वीडियो पर लोगों ने भर-भर के रिऐक्ट कियाहै.वीडियो कॉन्टेंट क्रिएटर दिति गोराड़िया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियोउन्हीं की शादी का है. उनके पति अर्नव उठते हैं, दिति के पैर छूते हैं. दितिसरप्राइज़ हो जाती है, अर्नव को गले लगाती है. वीडियो के अंदर एक टेक्स्ट लिखा है -'एक ख़ूबसूरत याद’. कैप्शन में लिखा है,"हमारे पंडित को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया, लेकिन समारोह खत्म होने के बाद उन्होंनेमेरे कान में फुसफुसाया, 'आप एक बहुत भाग्यशाली लड़की हैं.'अपने से बराबर वाले से शादी करो!"क्यूट वीडियो है. ऐसा लोग कॉमेंट सेक्शन में बोल रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद सेख़बर लिखे जाने तक इस वीडियो को 6.9 मिलियन बार देखा जा चुका है. 4,15,000 सेज़्यादा लाइक्स और हज़ारों कॉमेंट्स आ चुके हैं.महक नाम की एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा,"ओह, ये सबसे प्यारी चीज़ है, जिसे मैंने आज इंटरनेट पर देखा... मैं कुछ परेशान थी,लेकिन ये देखने के बाद मेरा मूड अच्छा हो गया... भगवान आपका भला करे. आपने अपने लिएएक जेम चुना है."लक्की नाम के एक यूज़र ने मज़ाक के लहजे में लिखा,"पंडित की चिंता मत करो. पंडित तुम लोगों के साथ नहीं रहने वाला."एक यूज़र ने कहा,"अब ऐसा लगता है कि हमारी पीढ़ी सही काम कर रही है. आप दोनों को ढेर सारीशुभकामनाएं."हालांकि, सब ख़ुश नहीं लग रहे थे. कुछ तो रह ही जाते हैं. एक यूज़र ने बक़ायदा धर्मको डिफ़ेंड करते हुए लिखा,"ये सब नाटक करना हो तो धार्मिक शादियां मत किया करो. कोर्ट मैरिज कर लो. हमारेसंस्कारों का मज़ाक मत उड़ाओ."एक तार्किक डिफ़ेंडर का कहना है कि ये रिवाज कई साल पहले बने. तो उस वक़्त आम तौरपर दुल्हे की उम्र दुल्हन से ज़्यादा होती थी. इसलिए ये रिवाज उतने रिग्रेसिव हैंनहीं, जितना आज इन्हें बना दिया गया है. इसी लहजे में कुछ यूज़र्स का ये कहना है किये एक बेयर-मिनिमम ऐक्ट है. इसका इतना महिमामंडन करने की कोई ज़रूरत नहीं है.अब कुल मिला कर बात ये है कि शादी एक ऐसा रिश्ता होता है, जहां सब कुछ बहुत पर्सनलहै. दो लोगों के बीच की बात है. दोनों को क्या अच्छा लग रहा, क्या पसंद आता है,क्या नहीं. इसमें बाहरी लोगों को बहुत दिमाग़ नहीं लगाना चाहिए. दूसरी बात ये किशादी का रिश्ता बराबरी का रिश्ता होता है. तो अगर पत्नी का पांव छूना गलत नहीं है,तो पति का पांव छूना भी गलत नहीं होना चाहिए. या किसी को भी किसी के पांव छूने कीज़रूरत क्या है. आदर, प्यार आपके एक्शंस में दिखता है, उसके लिए पैर छूने का नियमक्यों ही बनाया जाए? वैसे भी ब्रो, रिश्ते इमोशंस से चलते हैं, नियमों से नहीं.