24 जून को अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के गर्भपात (Abortion) के संवैधानिकहक़ को ख़त्म कर दिया. 1973 के चर्चित Roe vs Wade के फ़ैसले को पलट दिया, जिसमेंमहिला के गर्भपात के अधिकार को सुनिश्चित किया गया था. दुनियाभर में इस फ़ैसले की चर्चा है. चर्चा क्या, भसड़ है. फ़ेमिनिस्ट ग्रुप्स नेसुप्रीम कोर्ट (SCOTUS) के इस फ़ैसले की भरसक आलोचना की है. उनका कहना है किसुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के शरीर पर से उनका अधिकार छीन लिया है. इसके विरोध मेंख़ूब प्रोटेस्ट हो रहे हैं. अब ख़बर ये है कि अमेरिका में महिलाएं 'सेक्स स्ट्राइक'पर जा रही हैं.Sex Strike में क्या कर रही हैं महिलाएं?Roe V Wade के फ़ैसले को निरस्त करने के बाद से कई राज्यों ने अबॉर्शन पर बैन लगादिया है. फ़ैसले का विरोध करने के लिए कई फ़ेमिनिस्ट ग्रुप्स ने 'सेक्स स्ट्राइक'पर जाने का प्रस्ताव दिया है. ट्विटर पर एक ग्राफ़िक वायरल हो रहा है जिसमें बोल्डलेटर्स में लिखा है -"SCOTUS ने रो वर्सेस वेड को उलट दिया है, तो हम भी अनचाही प्रेगनेंसी का जोख़िमनहीं उठा सकते. इसलिए, जब तक हम प्रेगनेंट नहीं होना चाहते, तब तक हम अपने पति याकिसी भी पुरुष के साथ सेक्स नहीं करेंगे. #SexStrike."Women, if you are having a tough time with the #sexStrike and #abstinence justpicture Mitch McConnel naked. pic.twitter.com/S5TcyK0axO— AJ (@HopeOverFear99) June 24, 2022न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, एक महिला प्रोटेस्टर ने कहा कि वोऐसे किसी भी पुरुष के साथ यौन संबंध नहीं बनाएंगी जिसने नसबंदी न कराई हो."अगर तुम एक ऐसे आदमी हो, जिसने नसबंदी नहीं कराई और सड़कों पर तुम मेरे हक़ के लिएनहीं लड़ रहे, तो तुम मेरे साथ सेक्स करने के लायक़ ही नहीं हो."एक ट्विटर यूज़र ने लिखा,"अगर मुझे अपने शरीर पर अधिकार नहीं है, तो तुम्हें भी नहीं है."If i have no right to my body, men have no right to it either. #SexStrike— AnneBloodrose (@theladytenshi) June 24, 2022फ़ैसले के बाद #SexStrike ट्विटर पर खूब ट्रेंड हुआ था.