युवा निशानेबाज कोनिका लायक ने आत्महत्या कर ली है. झारखंड के धनबाद शहर की रहनेवाली कोनिका लायक 10 मीटर एयर राइफल कैटेगरी में स्टेट चैंपियन थीं. पिछले कुछ समयसे वो ट्रेनिंग के लिए कोलकाता में रह रही थीं. वहीं उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशीकर ली. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पिछले एक साल से कोनिका कोलकाता में पूर्वनेशनल प्लेयर जयदीप प्रमाकर के उत्तर पाड़ा स्थित कैंप में ट्रेनिंग ले रही थीं.इससे पहले 26 वर्षीय कोनिका गुजरात के अहमदाबाद में ट्रेनिंग ले रही थीं. देखेंवीडियो.