दिल्ली के मेयर चुनाव में गजब का सियासी ड्रामा चल रहा है. महीने भर में तीसरी बारहंगामे के चलते दिल्ली एमसीडी के मेयर का चुनाव रद्द हुआ. तस्वीरों में देखा जासकता है कि आम आदमी पार्टी के पार्षद बैठे हुए हैं और भाजपा के पार्षद हाथ जोड़करहंगामा कर रहे हैं. दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे पर बेईमानी और पार्षद तोड़ने काआरोप लगाया है. इस हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित कर दी गई और एक बार फिर चुनावके लिए 15 दिन के बाद की नई तारीख मिलेगी. इस 'तारीख पे तारीख' और हंगामे वाले खेलके बीच जनता पूछ रही है कि ये चल क्या रहा है. दिल्ली में हो क्या रहा है. मेयर काचुनाव हुए और नतीजा आए महिना भर हो गया तो आखिर आज तक मेयर चुना क्यों नहीं गया. इनसारे सवालों के जवाब और भसड़ की वजह सिलसिलेवार तरीके से इस वीडियो में हम समझाएंगे.