मध्य प्रदेश के उज्जैन में रामकथा करने पहुंचे कवि कुमार विश्वास ने राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ यानी RSS को अनपढ़ और वामपंथियों को कुपढ़ कहा है. दरअसल, उज्जैन केकालिदास अकादमी परिसर में 21 से 23 फरवरी तक विक्रमोत्सव कार्यक्रम के तहत रामकथाका आयोजन किया गया है. 21 फरवरी यानी मंगलवार को कथा सुनाने पहुंचे कुमार विश्वासने बजट पर बात करते-करते ये बात कह दी. उनकी बात सुनकर सभा में मौजूद लोग हंस दिएऔर तालियां बजाईं. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव,उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया, स्थानीय विधायक पारस जैन समेत महापौर मुकेशटटवाल भी मौजूद थे. देखिए वीडियो.