राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स की अखबार पढ़ते-पढ़ते मौत हो गई. घटना का वीडियोभी सामने आया है जिसके चलते मामले की काफी चर्चा है. मृतक का नाम दिलीप कुमार है.वो कपड़े का व्यापार करते थे.बीती 5 नवंबर को दिलीप बाड़मेर के एक क्लीनिक में पहुंचे थे. वहां रिसेप्शन के पासबैठकर अखबार पढ़ रहे थे. थोड़ी ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ी और क्लीनिक में हीधराशायी हो गए. ये देख क्लीनिक में अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोगों ने दिलीप कीमदद करने की कोशिश की. उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों नेदिलीप को मृत घोषित कर दिया. बाद में घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया जो अब सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है.