बिहार में का बा…. और यूपी में का बा… जैसे कई गीत गाकर चर्चित हुईं लोकगीत गायिकानेहा सिंह राठौर को अब उनके नए गाने पर कानपुर देहात पुलिस ने नोटिस जारी किया है.दरअसल, नेहा ने कानपुर देहात कांड में मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत के बाद "यूपी मेंका बा सीजन-2" गाना गाया था. इसमें उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए सरकार औरप्रशासन पर निशाना साधा था. जिसके बाद कानपुर देहात की अकबरपुर पुलिस ने मंगलवार कोनेहा के दिल्ली के एड्रेस पर उन्हें ये नोटिस थमाया. इस नोटिस में नेहा से 3 दिन केअंदर 7 सवालों का जवाब मांगा गया है. पुलिस का दावा है कि नेहा के गीत से समाज कामाहौल बिगड़ रहा है. देखिए वीडियो.