दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल में मालिश कराने के वायरल वीडियो को लेकरविवाद में नया मोड़ आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेल में बंद दिल्ली के मंत्रीसत्येंद्र जैन के मालिश करने वाले, जिसके मसाज कराने के वीडियो वायरल हुए थे, कीपहचान रिंकू नाम के एक रेप आरोपी के रूप में हुई है, न कि फिजियोथेरेपिस्ट के रूपमें. सत्येंद्र जैन की मालिश कराने वाला मालिशिया कैदी रिंकू है. वह एक बलात्कार केमामले में कैदी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509के तहत आरोप लगाया गया है.