आज के शो में हम बात करेंगे अदालत की. दोनों अदालतें दिल्ली में. एक निचली अदालत -राउस एवेन्यू कोर्ट. और दूसरी बड़ी अदालत - सुप्रीम कोर्ट. निचली अदालत में आजअरेस्ट के बाद पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, और ऊपरीअदालत में पहुंचे आम आदमी पार्टी के एक और नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएममनीष सिसोदिया. संजय सिंह पहुंचे थे अरेस्ट के ठीक बाद कोर्ट में पेश होने औरसिसोदिया पहुंचे थे अपनी जमानत की याचिका लेकर. और बहस में जजों ने जांच एजेंसियोंसे पूछे सवाल. सबूत भी मांग लिए. फोन क्यों जब्त किया - ये भी पूछ लिया. और फिर आईनेताओं की प्रतिक्रिया. इन सब पर बात करेंगे, आज के शो में.