टीवी चैनलों पर आज भी अतीक़-अतीक़ रहा. अतीक़ अहमद को उमेश पाल हत्याकांड केस कीसुनवाई के लिए प्रयागराज में पेश होना है. पेशी के लिए अतीक को यूपी पुलिस गुजरातके साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया. साबरमती जेल से उदयपुर होते हुए मध्यप्रदेशके शिवपुरी के रास्ते. अतीक को इससे पहले जो टीम लेने गई थी, वही टीम इस बार भीभेजी गई है. पुलिस की टीम में प्रभारी निरीक्षक और 30 कॉन्स्टेबल मौजूद हैं. काफिलेमें एक जीप और दो बंदी रक्षक वाहन भी हैं. रास्ते में शिवपुरी में अतीक़ का काफिलारुका, तो पीछे लगी मीडिया ने उससे बात की. इंडिया टुडे से बात करते हुए अतीक अहमदने कहा, "आप लोगों का शुक्रिया. आप लोगों की वजह से हिफाजत है."