केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश दौरे पर चीन पर निशाना साधते हुएभाषण दिया. शाह ने कहा कि वो दिन गए जब कोई भी भारत की सीमाओं पर अतिक्रमण कर सकताथा. जैसा कि अपेक्षित ही थी, चीन ने शाह के दौरे पर आपत्ति जताई है और कहा है किइससे चीन की संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है. बीते दिनों चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11जगहों चीनी नाम जारी किए थे. भारत ने तब कहा था कि ऐसा चीन पहले भी करता रहा है, औरइससे भारत का नज़रिया बदल नहीं जाएगा. और अब जैसा कि आपने देखा, अमित शाह अरुणाचलके दौरे पर हैं, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में शिरकत भी कर रहे हैं. दौरा दो दिनका है. और गृहमंत्री असम भी जाएंगे.