जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम हॉस्टल के अंदर घुसकर छात्रों के साथमारपीट और हिंसा करने का मामला सामने आया है. कुछ नकाबपोश हाथ में लाठी-डंडे लेकरहॉस्टल के अंदर घुस गए और छात्रों की पिटाई की. इस हमले में जेएनयू छात्र संघ कीअध्यक्ष आइशी घोष भी बुरी तरह से घायल हो गईं हैं. इस हिंसा में करीब 25 छात्रों केघायल होने की सूचना है. इसी हिंसा में मौके पर पहुंचे योगेंद्र यादव की भी पिटाईहुई है. आरोप लग रहे हैं कि दिल्ली पुलिस के सामने ही छात्रों ने उनकी पिटाई कर दीऔर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इस वीडियो में योगेंद्र यादव की पीटेजाने की पूरी कहानी समझा रहे हैं मौके पर पहुंचे लल्लनटॉप के दो रिपोर्टर निखिल औरगौरव.