लगभग दो बरस तक निर्वासन में रहने के बाद हुआन कार्लोस वापस स्पेन लौट आए हैं.दिसंबर 2021 से ही उनके वापस लौटने की ख़बरें चल रहीं थी. लेकिन स्पेन सरकार नेइससे इनकार किया था. सरकार ने कहा था कि कार्लोस को अपने किए की सफ़ाई देनी होगी.लेकिन मार्च 2022 में जांच एजेंसियों ने उनसे जुड़े तीन मामले ड्रॉप कर दिए. इससेउनकी घर-वापसी का रास्ता साफ़ हो गया. कार्लोस 19 मई को स्पेन पहुंचे. इस हफ़्ते वोअपने दोस्तों और घरवालों से मिलेंगे. अगले हफ़्ते कार्लोस फिर से यूएई लौट जाएंगे.उनकी वापसी को लेकर स्पेन में एक धड़ा नाखुश है. गठबंधन सरकार की सहयोगी पोडेमोसपार्टी ने खुलेआम कार्लोस की आलोचना की है. कार्लोस की वापसी से स्पेन की राजनीतिमें क्या खलल पड़ता है, ये देखना दिलचस्प हो सकता है. आज इस ख़बर के बहाने हमजानेंगे, स्पेन में राजशाही का क्या इतिहास रहा है? हुआन कार्लोस ने 39 सालों तकदेश पर शासन कैसे किया? और, कार्लोस के निर्वासन की पूरी कहानी क्या है? देखेंवीडियो.