जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार शाम हॉस्टल के अंदर घुसकर छात्रों के साथमारपीट और हिंसा करने का मामला सामने आया है. कुछ नकाबपोश हाथ में लाठी-डंडे लेकरहॉस्टल के अंदर घुस गए और छात्रों की पिटाई की. इस हमले में जेएनयू छात्र संघ कीअध्यक्ष आइशी घोष भी बुरी तरह से घायल हो गईं हैं. इस हिंसा में करीब 25 छात्रों केघायल होने की सूचना है. इस हिंसा को कवर करने पहुंचे लल्लनटॉप के दो रिपोर्टर निखिलऔर गौरव. निखिल ने जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की पूर्व प्रेसिडेंट सुचेता डे से बातकी. सुचेता ने कैंपस के भीतर गुंडों को लाने को लेकर ABVP के सतिंदर अवाना पर गंभीरआरोप लगाए. वीडियो में सुचेता की बातें विस्तार से सुनिए.