सचिन पायलट राज्य में पिछली भाजपा सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई केलिए दबाव बनाने के लिए अपनी ही सरकार के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल पर थे. अनशनखत्म करने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकाआंदोलन जारी रहेगा. राजस्थान कांग्रेस के भीतर संकट तब शुरू हुआ जब 2018 में पार्टीसत्ता में आई. उस समय पायलट राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख थे. लेकिन पार्टी नेमुख्यमंत्री पद के लिए पायलट की जगह वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को चुना, जिन्होंनेपार्टी के लिए कड़ा प्रचार किया था. क्या सचिन पायलट के बगावती तेवर से विधानसभाचुनाव में कांग्रेस को नुकसान होगा? क्या कांग्रेस छोड़ने के संकेत दे रहे हैं सचिनपायलट? आज के लल्लनटॉप शो में हमने राजस्थान की राजनीति का विश्लेषण कर इन्हींसवालों के जवाब तलाशने की कोशिश की है. देखिए वीडियो.