राजस्थान के जालोर जिले के सरस्वती विद्या मंदिर में कथित पिटाई के बाद जिस दलितबच्चे इंद्र की मौत हुई है, उसके घरवालों ने कहा है कि बच्चा अपनी जाति की वजह सेमारा गया है.इंद्र के चाचा ने अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा है कि उन्हें अपने बालकटवाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, क्योंकि ऐसा हज्जाम ढूंढना होता है,जो उनके बाल काट सके. अखबार से बातचीत में इंद्र के चाचा किशोर कुमार मेघवाल नेकहा, "मेरा भतीजा अपनी जाति की वजह से मारा गया. हमारे इलाके में दलितों को अमानवीयव्यवहार झेलना पड़ता है. आज भी हमें ऐसा हज्जाम (Barber) ढूंढने के लिए कई किलोमीटरदूर जाना पड़ता है जो हमारे बाल काट सके. जब से हमने FIR दर्ज कराई है, हम अपनी हीसुरक्षा को लेकर डर में जी रहे हैं." देखिए वीडियो.